शादी के कुछ ही महीनों बाद सेक्रेटरी के लिए पति को तलाक देना चाहती थी Rekha, तो मुकेश ने कर ली आत्महत्या

Rekha news

Rekha: रेखा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस कहा जाता है। उनकी उम्र 69 साल की हो चुकी है और उन्होंने अपने पूरे करियर में तकरीबन 180 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने 4 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और साल 1979 में उनकी पहली फिल्म 'सावन भादो' रिलीज हुई थी। रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही। उनके कई सारे अभिनेताओं के साथ में अफेयर भी रहे। लेकिन जब आखिरकार उन्होंने मुकेश अग्रवाल के साथ शादी की तो हर कोई हैरान हो गया।

जल्दबाज़ी में मुकेश-रेखा ने रचाई शादी

कुछ मीडिया खबरों की माने तो मुकेश अग्रवाल और रेखा के प्यार से लेकर उनकी शादी भी बहुत ही अजीब स्थिति में हुई थी। साल 1990 के दशक के दौरान रेखा और मुकेश अग्रवाल की मुलाकात कुछ पार्टीज के दौरान हुई। एक पार्टी के दौरान मुकेश अग्रवाल ने रेखा को प्रपोज किया और एक्ट्रेस ने भी हामी भर दी। बताया जाता है कि उसी शाम को दोनों ने शादी रचा ली थी।

मुकेश ने रेखा से शादी करने से पहले बोले थे झूठ

खबरों के अनुसार, जब रेखा मुकेश अग्रवाल के साथ में हनीमून से वापस आई तो उनके सामने कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। एक्ट्रेस को पता चला कि मुकेश पहले से डिप्रेशन का शिकार है। इतना ही नहीं मुकेश ने जो भी रेखा को अपने बिजनेस के बारे में बातें बताई थी वह सारी झूठी थी। इसी के चलते दोनों के बीच में मनमुटाव होने लगा और खूब लड़ाई भी होने लगी।

रेखा के सेक्रेटरी फरज़ाना के साथ थे रिश्ते

बताया तो यह भी जाता है की शादी के बाद में मुकेश अग्रवाल को रेखा और फरजाना के बीच के संबंधों के बारे में पता चला और वह इसको कबूल नहीं कर पा रहे थे। दर्शन रेखा अपनी ही सेक्रेटरी फरजाना के साथ में एक ही कोठी में रहा करती थी। एक वक्त पर रेखा, फरजाना को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी और इसी के वजह से मुकेश अग्रवाल के साथ में उनके झगड़े होने लगे थे।

तलाक लेना चाहती थी रेखा

मुकेश अग्रवाल और रेखा के बीच में झगड़ा बढ़ते चले गए और बाद में एक्ट्रेस ने अपने पति को तलाक देने का फैसला लिया। खबरों के अनुसार जब मुकेश अग्रवाल को इस बात का पता चला तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने अपनी शादी के 7 महीने के बाद अपने फार्म हाउस पर एक्ट्रेस के दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

Read more about: rekha mukesh agarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X