'जब वी मेट' के 'आदित्य' को पसंद करती थीं Mira Raiput, Shahid Kapoor से की शिकायत, बोलीं- तुम तो उसके 5% भी...

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत आज के वक्त में बॉलीवुड की बहुत ही क्यूट कपल माने जाते हैं। सोनू की शादी साल 2015 में अरेंज मैरिज हुई थी। अक्सर दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन एक बार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने उनसे कहा था कि एक्टर 'जब वी मेट' के आदित्य जैसे बिल्कुल भी नहीं हैं।
बॉलीवुड हंगामा के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर बताते हैं कि उन्होंने एक बार मीरा राजपूत से सवाल किया कि वह उनकी कौन सी फिल्म का किरदार बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। इस पर मीरा राजपूत ने जवाब देते हुए बताया कि उनको शाहिद कपूर का 'जब वी मेट' का आदित्य वाला किरदार काफी पसंद आया था।
शाहिद कपूर इस पर बताते हैं कि "मीरा ने मुझे डांट दिया और मुझसे कहा कि मुझे तो ऐसा लगा था कि तुम जब वींल मेट के आदित्य जैसे होंगे। लेकिन तुम तो इसका 5% भी नहीं हो। शाहिद कपूर ने इस पर कहा कि तुमको खुश होना चाहिए कि मैं 5% कबीर सिंह जैसा भी नहीं हूं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहिद कपूर की जब वी मेट फिल्म में उनके साथ में करीना कपूर नजर आई थी। खबरों के अनुसार दोनों एक दूसरे को तब डेट भी कर रहे थे और बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने आदित्य कश्यप का किरदार निभाया था और इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।
बताते चलें कि शाहिद कपूर को कुछ वक्त पहले फिल्म 'देवा' में देखा गया था और इस फिल्म को 31 जनवरी को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ में पूजा हेगडे भी नजर आई थी और आपको बता दें कि यह एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











