जब रेखा की जगह बाइक पर अमिताभ बच्चन के साथ बैठ गयी थी मीनाक्षी शेषाद्री, मच गया था बवाल

Meenakshi Seshadri

बीते दिनों की जबरदस्त रोमांटिक फिल्मों की हिट एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में मीनाक्षी उस समय टॉप की एक्ट्रेस हुआ करती थी जब माधुरी दीक्षित को कोई जानता तक नहीं था। क्या आपको पता है कि मीनाक्षी शेषाद्री का असली नाम शशिकला है लेकिन सुभाष घई के कहने पर उन्होंने अपना नाम शशिकला से बदलकर मीनाक्षी रख लिया। लंबे समय तक पति के साथ अमेरिका में रहने के बाद मीनाक्षी जब भारत आयी, तो उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का फिर से रुख किया। उसी दौरान मीनाक्षी शेषाद्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ है जिसमें वह अमिताभ बच्चन से जुड़ा अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा शेयर करती दिख रही हैं जिसके बारे में काफी कम लोगों को ही पता था। इस दौरान मीनाक्षी शेषाद्री ने बताया कि कैसे उन्होंने अमिताभ बच्चन की बाइक पर रेखा की जगह ले ली थी।

मीनाक्षी ने बतायी अमिताभ बच्चन से जुड़ी बात :

मीनाक्षी ने बतायी अमिताभ बच्चन से जुड़ी बात :

मीनाक्षी शेषाद्री ने बताया, "मैं उस समय 10वीं में दिल्ली में पढ़ रही थी। हम सब बच्चियां स्कूल बस से घर वापस लौट रहे थे। हमारे सामने रोड पर एक मोटरबाइक पर अमिताभ बच्चन और रेखा जा रहे थे। उस समय फिल्म 'सिलसिला' की शूटिंग चल रही थी। हमारे बस ड्राईवर ने बड़े ही जोश में कहा कि इनके पीछे जाते हैं। घर बाद में जाएंगे। हमने अमिताभ बच्चन से कहा, गाड़ी रोको-गाड़ी रोको। वह रुक भी गये।" मीनाक्षी ने बड़े ही उत्साह से आगे बताया, "वो रुक गये। लेकिन उसी समय यश चोपड़ा जी गाड़ी में आए और बोले अमित शॉट रेडी, चलो। तो अमित जी ने कहा, सॉरी गर्ल्स।"

5 साल बाद रेखा की जगह...:

5 साल बाद रेखा की जगह...:

वीडियो में मीनाक्षी आगे बताती हैं, "कट टू 5 साल बाद। ऊटी में शूटिंग हो रही है फिल्म 'शहंशाह' की। अमित जी फिर से मोटरबाइक पर। इस बार पीछे रेखा जी नहीं...मैं थी।" मीनाक्षी शेषाद्री ने 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे पर कदम रखा और कई सुपरहिट फिल्में दी। मीनाक्षी आखिरी बार फिल्म 1996 में फिल्म 'घातक' में नजर आयी थी।

राजकुमार संतोषी के प्यार को ठुकरा कर बॉलीवुड छोड़ा :

राजकुमार संतोषी के प्यार को ठुकरा कर बॉलीवुड छोड़ा :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीनाक्षी शेषाद्री फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी की फेवरेट एक्ट्रेस हुआ करती थी। वह अपनी ज्यादातर फिल्मों में मीनाक्षी शेषाद्री को लेना ही पसंद करते थे। एक दिन राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी को प्रपोज किया था। मीनाक्षी ने उनकी बात को एक्सेप्ट नहीं किया। वह इंवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर अमेरिका चली गयी और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X