जब शाहरुख खान की इस हरकत से भड़क गए थे मनोज कुमार, ठोक दिया था 100 करोड़ का मानहानि का केस

Manoj Kumar

Manoj Kumar Files Defamation Case Against Shah Rukh Khan: मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में भी दी है। जिसमें कुछ हिट रही तो कुछ ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई। लेकिन मनोज कुमार को सबसे ज्यादा उनकी देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए पसंद किया जाता था। अब भले ही एक्टर हमारे बीच नहीं है लेकिन हिंदी सिनेमा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

मनोज कुमार के अभिनय से लेकर फिल्मों में उनके बोले जाने वाले डायलॉग के साथ-साथ उनके सिग्नेचर स्टाइल को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि एक बार शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' में मनोज कुमार को लेकर कुछ ऐसा कर दिया था जिसके चलते दिग्गज एक्टर काफी भड़क गए थे। मनोज कुमार ने तो शाहरुख खान पर 100 करोड़ का माननीय का मुकदमा भी दायर करवा दिया था।

दरअसल साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन कलेक्शन किया। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और श्रेया के साथ-साथ कई बेहतरीन कलाकार नजर आए थे। लेकिन थीम सॉन्ग में पूरा बॉलीवुड ही पहुंच गया था। जिसमें धर्मेंद्र से जितेंद्र तक बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस फिल्म का एक सीन देखने के बाद में मनोज कुमार काफी गुस्से में आ गए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म के एक सीन में देखने के लिए मिला था कि शाहरुख खान और श्रेया एक प्रीमियर पर पहुंचने के लिए रील मनोज कुमार का पास चुरा लेते हैं। बाद में वह उनकी नकल करते हुए थिएटर के अंदर पहुंच जाते हैं। लेकिन जब रील मनोज कुमार प्रीमियर में पहुंचते हैं तो गार्ड उनको पहचान नहीं पाता। साथ ही उनको बाहर रोक देता है।

बाद में गार्ड मनोज कुमार के पीछे डंडा लेकर भागता है। लेकिन जब रियल मनोज कुमार ने इस सीन को देखा तो वह काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने 100 करोड़ का मानहानि का केस भी दर्ज करवा दिया था। हालांकि कोर्ट के फैसले से पहले ही मनोज कुमार से शाहरुख ने माफी मांग ली थी और फिल्म से इस सीन को हटाने का वादा भी कर दिया था। बाद में मनोज कुमार ने भी शाहरुख को माफ कर दिया था।

लेकिन मनोज कुमार को गुस्सा तब आया जब ओम शांति ओम को बिना एडिट किए हुए जापान में रिलीज कर दिया था। इस पर बात करते हुए मनोज कुमार ने कहा था कि "मैं एक पारिवारिक आदमी हूं और शायद वह भी होंगे। लेकिन अब मेरे ग्रैंड चिल्ड्रन बड़े हो गए हैं और कुछ वक्त बाद मुझे उनकी शादी भी करनी पड़ेगी। जब रिश्ते की बात चलेगी तो वह क्या कहेंगे कि आपके दादा की यह इमेज है।"

मनोज कुमार ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "जब फिल्म लगी थी तो मुझे किसी ने यही कहा था कि आपके बारे में यह दिखाया गया है। इसीलिए मैं और मेरी पत्नी फिल्म देखने गए और यह सारी बात उठी। फिर वह यश चोपड़ा जी के साथ में आए थे और कहा था कि यह हम काट देंगे सारे सीन। मैं भी पूरी तरीके से संतुष्ट हो गया था और ऐसा नहीं हुआ।"

दिवंगत एक्टर ने यह भी कहा कि "उन्होंने मेरे और मेरे परिवार का चरित्र हनन किया है और जब आपका चरित्र हनन होता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मेरी पीठ में छुरा मारा है और मेरी आने वाली नस्लों को भी उन्होंने तोहमत लगा दी है।"

More from Filmibeat

Read more about: manoj kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X