जब मनीष शर्मा ने कहा था- 'बाहुबली' ने नहीं तोड़ा 'गदर' का रिकॉर्ड, कमाई बताई थी 5000 करोड़!

manish sharma, gadar, bahubali

बाहुबली भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म कहा जाता है और इसको लेकर लोगों की अपनी अलग अलग राय है। इस फिल्म 1500 करोड़ रुपए कमाकर सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था लेकिन इसको लेकल गदर के निर्देशक मनीष शर्मा का कुछ और ही कहना है।

गदर 2 को लेकर इस वक्त खबरों में चल रहे मनीष शर्मा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, बाहुबली नहीं बल्कि उनकी फिल्म गदर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म। जी हां, अब उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

कब की है बात?

साल 2017 में मनीष शर्मा ने ये बात कही थी और इस दौरान वो मीडिया से बात कर रहे थे। ये वही वक्त था जब बाहुबली 2 रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था।

जब इस फिल्म को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कहा गया तो मनीष शर्मा ने एक अलग ही आंकड़ा देते हुए बताया था कि कैसे गदर है सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म। मनीष शर्मा ने कहा, 'गदर 2001 में रिलीज हुई थी और उस दौरान एक टिकट मात्र 25 रुपए का था।

इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 265 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर हम आज के हिसाब से मूल्यांकन करें तो आज ये 5,000 करोड़ रुपये है और बाहुबली 2 अभी लगभग 1,500 करोड़ रुपये तक पहुंची है, इसलिए कोई रिकॉर्ड नहीं टूटा है।'

इस बयान के मनीष शर्मा को लेकर कई तरह की बातें हुईं थीं और कुछ लोग उनके समर्थन में भी आए थे। फिलहाल मनीष शर्मा गदर 2 बना चुके हैं और इसका दमदार ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: manish sharma gadar bahubali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X