जब महिमा चौधरी को सुभाष घई ने दी थी धमकी, विज्ञापन देते हुए किया था ये ऐलान..

महिमा चौधरी तो सबको याद होंगी.. शाहरुख खान की फिल्म परदेस से उन्होने धमाका कर दिया था। उनके लुक्स और खूबसूरती के लोग दीवाने हो गए थे। हालांकि वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन उनकी दीवानगी आज भी है।
फिल्म परदेस को सुभाष घई ने निर्देशित किया था और इस फिल्म में महिला को एक भोली-भाली गाँव की लड़की, 'गंगा' के किरदार में दिखाया गया था। लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस दौरान महिमा चौधरी को फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने धमकाया था। जी हां, इस बात का खुलासा खुद महिमा ने एक बार किया था और इस वक्त फिर से वो बात चर्चा में है।
क्या बोलीं महिमा
महिमा ने कहा था, "श्री सुभाष घई ने मुझे धमकाया था। वह मुझे अदालत तक भी ले गए और चाहते थे कि मैं अपना पहला शो रद्द कर दूं। यह काफी तनावपूर्ण था। मेकर्स को मैसेज भेज दिया कि कोई भी मेरे साथ काम न करे!
यदि आप 1998 या 1999 में ट्रेड गाइड पत्रिका के किसी अंक को उठाएंगे, तो उसमें उन्होंने एक विज्ञापन दिया था जिसमें कहा गया था कि यदि कोई मेरे साथ काम करना चाहता है, तो उस व्यक्ति को उनसे संपर्क करना होगा। नहीं तो ये अनुबंध का उल्लंघन होगा। हालाँकि, ऐसा कोई अनुबंध नहीं था जिसमें कहा गया हो कि मुझे उनकी अनुमति लेनी होगी।'' महिमा चौधरी के इस बयान के बाद सुभाष घई को लेकर लोग बातें कर रहे हैं।
डेब्यू के बाद धमाका
फिल्म परदेस से अपने डेब्यू के बाद उनको कई शानदार फिल्में मिली थीं। वो सीधे स्टार बन गईं थीं। उन्होने दाग- द फायर, धड़कन, कुरूक्षेत्र, दिल क्या करे, लज्जा और कई अन्य फिल्मों से बवाल काट दिया था। ये वो वक्त था जब उनकी फैन फॉलविंग किसी भी अभिनेत्री से ज्यादा था। लोग उनकी अदाकारी के साथ साथ उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2006 में महिमा ने एक बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की और 2007 में अपनी बेटी एरियाना का स्वागत किया था।


Click it and Unblock the Notifications











