जब माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ फिल्में करने से कर दिया था इनकार, वजह थी इतनी बड़ी

बॉलीवुड की हिट जोड़ियों की बात हो तो अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का नाम टॉप पर आता है। इंडस्ट्री में दोनों ने करीब 18 फिल्मों में साथ में काम किया। तमाम फिल्में हिट साबित हुई और दोनों की जोड़ी को कास्ट करने के लिए निर्देशकों की लाइन लगी होती थी। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की ऑनस्क्रीन तो जोड़ी जबरदस्त थी ही, वहीं असल जिंदगी में भी दोनों अच्छे दोस्त थे।

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने साल 1988 में आई फिल्म तेजाब के बाद तो गर्दा उड़ा दिया था। फिल्म के गाने से लेकर दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इसके बाद इस जोड़ी ने करीब 18 फिल्मों में काम किया। राम लखन, परींदा, बेटा, खेल, जमाई राजा से लेकर लज्जा जैसी फिल्में हैं।

Madhuri Dixit Anil Kapoor

लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि माधुरी दीक्षित ने सोचा कि वह अनिल कपूर के साथ अब फिल्में नहीं करेंगी। दरअसल माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी को लेकर खूब अफवाहें उड़ने लगी थी कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

मीडिया गलियारों में ऐसा कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित ने इन अफवाहों से परेशान होकर ऐसा निर्णय लिया था। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से शादीशुदा अनिल कपूर के निजी जीवन में उथल पुथल आए। इसीलिए उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम करने से दूरी बना ली थी।

एक बार माधुरी दीक्षित ने सालों पहले अनिल कपूर के साथ लिंकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा था कि मैंने अनिल कपूर के साथ बहुत फिल्में की हैं क्योंकि मैं उनके साथ काम करने में काफी सहज महसूस करती हूं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। सेट पर मैं अपने और अनिल के बीच अफेयर की अफवाहों पर खूब जोक भी क्रैक करती हूं।

अनिल कपूर की जीवन संगिनी

अनिल कपूर की जीवन संगिनी

वहीं अनिल कपूर ने भी साफ कह दिया था कि उन्होंने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ काम किया है लेकिन वह चंद पल की खुशियों में विश्वास नहीं रखते। वह अपनी जीवन संगिनी सुनीता कपूर के साथ बहुत खुश हूं।

देखिए माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्मों की लिस्ट

देखिए माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्मों की लिस्ट

तेजाब (1988)
राम लखन (1989)
परिंदा (1989)
कॉल (2000)
बेटा (1992)
खेल (1992)
कृष्ण कन्हैया (1990)
जिंदगी एक जुआ (1992)
जमाई राजा (1990)
राजकुमार (1996)
पुकार (2000)
लज्जा (2001)

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का कमबैक

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का कमबैक

साल 2019 में माधुरी और अनिल 'टोटल धमाल' से वापस कमबैक किया। सालों पुरानी इस हिट जोड़ी को देख फैंस खुश हो गए। नतीजा ये हुआ कि फिल्म हिट साबित हुई थी।

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर- शादी

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर- शादी

अनिल कपूर ने साल 1984 में सुनीता कपूर से शादी की थी। वहीं माधुरी दीक्षित ने सभी अफवाहों को विराम लगाते हुए साल 1999 में डॉक्टर राम माधव के साथ शादी रचाई।

अबोध

अबोध

साल 1986 में माधुरी दीक्षित ने 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उस दौरान वह सिर्फ करीब 17 साल की हुआ करती थीं। लेकिन उनके हाव-भाव और अभिनय देखकर निर्देशक समझ गए थीं कि माधुरी की जर्नी इस इंडस्ट्री में लंबी होने वाली है। यही हुआ भी, माधुरी लगातार इतने सालों से हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं।

धक-धक गर्ल

धक-धक गर्ल

माधुरी ने अपने अभिनय से तो बेस्ट अदाकारा हैं ये साबित किया ही, साथ ही उन्होंने अपने डांस से भी साबित कर दिया था कि एक हीरोइन होने के सारे गुण उनमें हैं। धक धक करने लगा, एक दो तीन, आजा नचले जैसे ढेर सारे हिट डांस सॉन्ग भी उन्होंने किये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X