7 महीने की प्रेगनेंसी में इस सुपरस्टार की चौथी पत्नी बनी थी ये हसीना, 36 साल की उम्र में हुईं विधवा

Leena Chandavarkar, kishore kumar,

Leena Chandavarkar Marraige Life: बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी शादियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जितनी जल्दी उनकी शादियां होती है उतनी ही जल्दी तलाक भी देखने को मिल जाते हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो की 70 के दशक में एक टॉप अभिनेत्री थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं लीना चंदावरकर की। एक्ट्रेस बनने के लिए वह मुंबई आई और साल 1968 में फिल्म 'मन का मीत' से बॉलीवुड डेब्यू किया।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि उन्हें सुनील दत्त की पत्नी नरगिस द्वारा ग्रूम किया गया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और रातों-रात लीना चंदावरकर सुपरस्टार बन गई। लेकिन आपको बता दें कि लीना चंदावरकर की बहुत ही कम उम्र में गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोड़कर के बेटे सिद्धार्थ से शादी करवा दी गई थी। लेकिन साल भर बाद ही सिद्धार्थ की मृत्यु हो गई।

लीना चंदावरकर सिर्फ 26 साल की उम्र में विधवा हो गई और डिप्रेशन में जाने लगी। लेकिन जब फिल्मों की शूटिंग के लिए वह वापस गोवा से मुंबई पहुंची तो उनकी मुलाकात किशोर कुमार से हुई थी। किशोर ने उनकी डिप्रेशन से बाहर आने में मदद की। किशोर कुमार ने एक्ट्रेस से शादी करने का प्रस्ताव रखा और लीना के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि किशोर कुमार की तीन शादियां पहले ही हो चुकी थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि किशोर कुमार ने लीना चंदावरकर के पिता को काफी समझाया और मनाया। इसके बाद वह मान गए थे और साल 1980 में दोनों की शादी हुई। शादी को लेकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि "मैं किशोर जी से दो बार शादी रचाई। पहले रजिस्टर्ड मैरिज हुई और दूसरी वैदिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। मेरी मां ने कहा था कि जब तक फेरे नहीं होंगे तब तक शादी पूरी नहीं होगी।"

लीना चंदावरकर ने इस पर आगे यह भी कहा था कि "मैंने किशोर कुमार के साथ सात फेरे लिए थे तब मैं 7 महीने की प्रेग्नेंट भी थी।यह काफी मजेदार अनुभव रहा और मैं प्रेग्नेंट होने के वक्त साथ फेरे ले रही थी। पूजा के वक्त बीच-बीच में आराम भी कर रही थी।" हालांकि आपको बता दें की शादी के 7 साल बाद किशोर कुमार की मृत्यु हो गई और 36 साल की उम्र में एक बार फिर से लीना चंदावरकर विधवा हो गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X