..................... When Lata Mangeshkar interviewed Kishore kumar, know the story of their first meet | लता मंगेशकर से एक रूपए कम फीस लेते थे किशोर कुमार, यहां जानें दोनों की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा - Hindi Filmibeat

लता मंगेशकर से एक रूपए कम फीस लेते थे किशोर कुमार, यहां जानें दोनों की पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

महान गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूरे देश में शोक का माहौल है। दशकों तक अपनी आवाज से लोगों के दिल में घर बना चुकीं लता जीं ने 6 फरवरी को आखिरी सांसे लीं। सभी उन्हें सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन पर आज और कल दो दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा, जिसके दौरान लता मंगेशकर के सम्मान में पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

70 दशक से भी ज्यादा लंबे अपने करियर में उन्होंने विभन्न भाषाओं में 30,000 से अधिक गानों को अपनी आवाज दी है। भारतीय सिनेमा की महान पार्श्व गायिकाओं में से एक के रूप में मानी जाने वाली लता मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की आयु में अपने करियर की शुरुआत की थी।

when-lata-mangeshkar-interviewed-kishore-kumar

गानों की बात की जाए तो किशोर और लता मंगेशकर ने मिलकर कई सदाबहार गाने दिये हैं। दोनों की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी। आज भले ही लता जी हमारी बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों पर राज करती रहेगी। आइए उस समय पर नज़र डालते हैं, जब लता मंगेशकर ने किशोर कुमार का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू में दोनों गायकों ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की।

लता मंगेशकर ने लिया था किशोर कुमार का इंटरव्यू

लता मंगेशकर ने लिया था किशोर कुमार का इंटरव्यू

किशोर कुमार और लता मंगेशकर दोनों एक दूसरे की बहुत इज्जत करते थे। यही वजह है कि लता मंगेशकर न्यूयॉर्क स्थित एक भारतीय टेलीविजन कार्यक्रम के लिए किशोर कुमार का इंटरव्यू करने के लिए सहमत हो गई थीं।

किशोर कुमार- लता मंगेशकर की पहली मुलाकात

किशोर कुमार- लता मंगेशकर की पहली मुलाकात

इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा संगीत निर्देशक के बारे में पूछे जाने पर, वह लता के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हैं। उन्होंने कहा, जब मैं इंडस्ट्री में आया था- आपको याद है, लता, आप और मैं पहली बार कैसे मिले थे?

एक दिन हम एक ही ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। आपने मुझे देखा, मैंने आपको देखा; आप मलाड में उतरी, मैं मलाड में उतरा; आप एक तांगा में बैठी, मैं एक तांगा में बैठा; आप बॉम्बे टॉकीज पहुंचीं, तो मैं भी। आप आश्वस्त हो गई थीं कि मैं आपका पीछा कर रहा हूं। आप (संगीत निर्देशक) खेमचंद प्रकाश के साथ गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आई थीं, और मैं भी। फिल्म थी ज़िद्दी।"

स्टेज पर साथ परफॉर्म करना

स्टेज पर साथ परफॉर्म करना

लता मंगेशकर- आप बताएं, आपको मेरे साथ स्टेज पर परफॉर्म करना कैसा लगता है? सिर्फ सच, कृपया।

किशोर कुमार- बहुत अच्छा लगता है। मुझे बस एक बात की चिंता है, आप बहुत रिजर्व रहती हैं और मैं बहुत मसखरी करता हूं, इसलिए मुझे कई बार लगता है कि क्या मैं आपको नाराज कर रहा हूं।

मैं एक गायक बनने से पहले एक अभिनेता था

मैं एक गायक बनने से पहले एक अभिनेता था

इस पर लता मंगेशकर ने कहा, हां, मैं इधर-उधर भाग कर गा नहीं सकती। तो किशोर कुमार ने कहा, नहीं, लता, तुम्हारा अंदाज तुम्हारे लिए एकदम सही है। चूंकि मैं एक गायक बनने से पहले एक अभिनेता था, दर्शकों को उम्मीद है कि मैं थोड़ा हाव भाव दूंगा, डांस करूंगा, और मैं उन्हें दोगुना आनंद देने की कोशिश करता हूं!

किशोर कुमार की आखिरी इच्छा

किशोर कुमार की आखिरी इच्छा

लता मंगेशकर- क्या आपको लगता है कि अब आप खुश हैं?

किशोर कुमार- मैं बहुत खुश हूं। ईश्वर की कृपा से मुझे कुछ नहीं चाहिए। अगर मुझे कुछ चाहिए तो सिर्फ घर वापस जाना है, घर है खंडवा, मध्य प्रदेश। मैंने सुना है कि यह मुझे बुला रहा है। यह मेरी आखिरी इच्छा होगी। के एल सहगल की भी यही इच्छा थी और वह भी अपने मूल स्थान को लौट गए।

लता मंगेशकर से 1 रूपए कम लेते थे फीस

लता मंगेशकर से 1 रूपए कम लेते थे फीस

गौरतलब है कि किशोर कुमार लता मंगेशकर को बहुत मानते थे और उनका बहुत सम्मान करते थे। किशोर गाने की रिकॉर्डिंग से पहले ही प्रोड्यूसर से पूछ लेते थे कि वह लता को कितनी फीस दे रहे हैं और जो भी पैसा दिया जाता था, वह लता से 1 रुपये कम फीस की मांग करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X