हिना खान की इस बात पर भड़क गईं थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा था- 'दो थप्पड़ खाएगी'

जब भी किसी का दिल टूटता है या फिर कोई धोखा दे जाता है तो हर आशिक का एक गाना फेवरेट होता है। ये गाना है 'ठुकरा के मेऱा प्यार'। दरअसल यह गाना कृति खरबंदा और राजकुमार राव की सुपरहिट फिल्म मेरी शादी में जरूर आना का है। कृति खरबंदा अपनी मासूमियत और खूबसूरती को लेकर दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। वह 32 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि उनका जन्म साल 1990 में हुआ। इन दिनों वह पुलकित सम्राट को डेट कर रही है और इसी के अलावा वह एक ज्वेलरी डिजाइनर भी हैं।
कृति ने साउथ फिल्मों से बनाया करियर
कृति खरबंदा ने साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली है। एक्ट्रेस को कई बार बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करते हुए देखा जा चुका है। उनका जन्म दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ। लेकिन 1990 केदशक की शुरुआत में ही उनका परिवार बेंगलुरु चला गया था। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में हाउसफुल 4 और पागलपंती जैसी कई सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की।
साउथ इंडस्ट्री को लेकर हिना खान ने कही ऐसी बात
आप सभी को जानकर इस बात से हैरानी होगी कि एक बार कृति खरबंदा ने बताया था कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान को वह थप्पड़ मारना चाहती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस कीकंटेस्टेंट रह चुकी हिना खान ने एक एपिसोड के समय उन्हें महेश भट्ट और चिरंजीवी के साथ एक फिल्म का ऑफर मिला। मेकर्स यह चाहते थे कि वह अपना वजन बढ़ा ले। लेकिन इस पर हिना खान ने यह कह दिया था कि "साउथ में ऐसे चाहिए उन्हें उभरा हुआ सब।"
कृति का निकला हिना पर गुस्सा
लेकिन जितनी भी साउथ अभिनेत्रियां थी उन्होंने जब हिना खान के इस कमेंट के बारे में पता चला तो उन्होंने खूब एक्ट्रेस को फटकार भी लगाई। कृति खरबंदा ने एक इंटरव्यू में यह भी कह दिया था कि मैं इससे पहले हिना खान की काफी ज्यादा रिस्पेक्ट करती थी। वह टीवी की एक बड़ी स्टार बन चुकी है। आप लोगों के बारे में इस तरीके से बात नहीं कर सकते। अगर आप मुझे देखेंगे तो मैं एक साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री रह चुकी हूं। नेशनल टीवी पर ऐसी बातें कहना सही नहीं है। यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि एक अभिनेता इस तरीके की बात कर रहा है और उस क्षमता का अभिनेता भी।
ज़ब हिना खान को थप्पड़ मरना चाहती थी कृति
हिना खान को लेकर कृति खरबंदा ने आगे यह भी कहा था कि मैं बहुत ही ज्यादा गुस्सा हूं। इस तरीके से आप एक इंडस्ट्री को लेकर ऐसे बात नहीं कर सकते हैं। यह आपके द्वारा निभाए हुए सभी किरदारों को लेकर है। राजकुमार राव ने भी तो बोस में अपने रोस के लिए वजन बढ़ा लिया था। हम सभी किरदार निभाते हैं। मुझे इस बात का दुख है कि मैं ऐसा कह रही हूं कि अगर किसी ने मुझे वजन बढ़ाने के लिए कहा तो वह मैं जरूर करूंगी। अगर यह स्क्रिप्ट की मांग होती है। आप ऐसा कैसे जानते हो? आपका मतलब क्या है 'उभड़ा हुआ, उभड़ा हुआ' उधर ही दो थप्पड़ खा लेगी।


Click it and Unblock the Notifications











