..................... जब एक था टाइगर के सेट से गुस्सा होकर चली गईं थीं कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ नहीं थीं कंफर्टेबल When Katrina Kaif left the set of Ek Tha Tiger in anger, was not comfortable with Salman Khan - Hindi Filmibeat

जब एक था टाइगर के सेट से गुस्सा होकर चली गईं थीं कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ नहीं थीं कंफर्टेबल

salman khan katrina kaif

सुपरस्टार सलमान खान के साथ कई हसीनाओं के नाम जुड़े हैं लेकिन सबसे ज्यादा लंबे समय तक कैटरीना कैफ उनके साथ थीँ। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आ रहा है जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

पता चला है कि एक था टाइगर में कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ कंफर्टेबल नहीं थीँ। इस बात का खुलासा हुआ है और ऐसा कारण पता चला है कि आप दंग होने वाले हैं। दरअसल सलमान खान ने साल 2009 में कैटरीना कैफ से ब्रेकअप कर लिया था।

इसके बाद साल 2012 में एक था टाइगर बनी और इसमें कैटरीना कैफ को सलमान खान के साथ कास्ट किया गया। मुकेश छाबड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि सलमान खान और कैटरीना कैफ का एक झगड़ा भी सेट पर हुआ था जिसके बाद वो सेट छोड़कर चली गईं थीं।

क्यों हुआ था झगड़ा?

कहा जाता है कि एक गाना शूट किया जा रहा था जहां पर डांसर्स के कपड़ों और कैटरीना कैफ के कपड़ो में कोई समस्या था। सलमान खान नहीं चाहते थे कि कैटरीना कैफ वो कपड़े पहनें। इसपर कैटरीना कैफ इरिटेट हो गईं और सेट छोड़कर चली गईं।

बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने इसके बाद फिल्म पूरी की। आज भी ये दोनों दोस्त हैं और काफी अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। आखिरी बार दोनों के टाइगर 3 में देखा गया था। इस फिल्म में कई शानदार सीन थे जो कि दोनों के बीच फिल्माए गए थे।

कैटरीना कैफ के अलावा सलमान खान का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी और सोमी अली जैसी हसीनाएं शामिल है। हालांकि किसी के साथ सलमान खान का रिश्ता शादी की कगार तक नहीं पहुंचा। अब ऐसा कहा जाता है कि वो शादी ही नहीं करेंगे।

Read more about: salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X