जब Kartik Aaryan की मां ने एक्टर की चप्पल से की थी पिटाई, जानें मज़ेदार किस्सा

Kartik Aaryan Mother Beating With His Slipper: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर बन चुके हैं। चंदू चैंपियन से लेकर भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन एक बार कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। जहां पर कार्तिक की मां ने खुलासा किया था कि उन्होंने कार्तिक को कोचिंग क्लास से बंक मारते हुए पकड़ लिया था और बाद में उन्हें सैंडल से पीटा भी था।
कार्तिक आर्यन की मां ने कहा था कि मैं कार्तिक को पढ़ाया करती थी और बहुत स्ट्रिक्ट थी। मैं उस पर नजर रखती थी कि वह क्या करता है और कहां जाता है। जब वो 10वीं या 12वीं में था। एक दिन ऐसे ही अचानक मैं उसके पीछे-पीछे उसकी कोचिंग तक पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि "मैंने उसकी टीचर को भी कह रखा था कि कार्तिक अगर क्लास में ना आए तो वो मुझे बताएं। इसीलिए कार्तिक ने एक दो क्लास मिस की थी और इसीलिए उसकी टीचर का मुझे कॉल आया।"
कार्तिक की मां ने बताया कि "इसीलिए एक दिन कार्तिक आर्यन का मैंने कोचिंग जाते हुए पीछा किया। वो किसी और रास्ते पर जा रहा था और अपने दोस्तों के साथ में एक बाजार पीसने की दुकान के पीछे पहुंच गया। वहां पहुंचकर जब मैंने देखा तो पता चला कि वहां पर एक बड़ी सी स्क्रीन थी और सभी बच्चे वीडियो गेम खेल रहे थे।"
उन्होंने कहा कि "लेकिन इसने मुझे देखा तो डर गया और मैंने उसको पकड़ लिया। घर ले आई। मैं तो बहुत ज्यादा गुस्से में थी और मैंने इसको पीटने के लिए किसी चीज को ढूंढा। फिर मुझे चप्पल मिली और मैंने जोर से कार्तिक को मारा।"
इसी दौरान कार्तिक आर्यन ने यह भी खुलासा किया था कि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बने। लेकिन कॉलेज के वक्त उन्होंने एक्टिंग करना शुरू किया था और फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। आज कार्तिक आर्यन के माता-पिता उन पर गर्व करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications