फ़िल्म को बीच में ही छोड़कर भाग गई थी Karisma Kapoor, डायरेक्टर से मंगवाई माफ़ी और फिर...

करिश्मा कपूर 90 के दशक की हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। लेकिन आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की कैट फाइट भी किसी से छुपी नहीं है। एक बार फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि वह रोने लग गई थी और घर भाग कर चली गई थी। इसके बाद जैसे तैसे डायरेक्टर ने उन्हें मनाया।
पहले ही फिल्म से बनी सुपरस्टार
90 के दशक में माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियां राज किया करती थी। लेकिन इसी दौरान करिश्मा कपूर ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से इंडस्ट्री में एंट्री मारी। अपनी पहली ही फिल्म से वह पूरी इंडस्ट्री में छा गई थी। बाद में अभिनेत्री के पास में फिल्मों की लाइन लग गई। करिश्मा कपूर अपने झगड़ों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने खुद 'स्टारडस्ट' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में जिक्र किया।
जब करिश्मा पर भड़क गए थे कोरियोग्राफर
करिश्मा कपूर ने इस दौरान बताया कि उनकी लड़ाई किसी अभिनेत्री से नहीं बल्कि डायरेक्टर कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश के साथ हुई थी। इसके बाद में वह घर रोटी-रोटी चली गई थी। खबरों के अनुसार जब करिश्मा कपूर फिल्म जिगर की शूटिंग कर रही थी तो एक गाने को चिन्नी प्रकाश और राजू खान कोरियोग्राफ कर रहे थे। इसी दौरान एक्ट्रेस बार-बार एक ही स्टेप को गलत करती जा रही थी। जिसके चलते चिन्नी बुरी तरह भड़क गई और एक्ट्रेस ने शूट कैंसिल कर दिया। वह रोते हुए घर भाग गई।
झगड़े की बात को लेकर करिश्मा ने की खुलकर बात
कुछ खबरों के अनुसार फिल्म के सलीम खान ने करिश्मा कपूर को शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। अभिनेत्री को इंडस्ट्री में हर कोई जिद्दी कहने लगा। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं आपको एक बात बताऊंगी। अगर मिस्टर चिन्नी प्रकाश किसी बात पर नाराज होते हैं तो उन्हें अपना गुस्सा अपने स्टार्स पर नहीं निकालना चाहिए। लेकिन उन्होंने मेरे साथ ऐसा ही किया। सबके सामने उन्होंने बहुत शक्ति से मुझसे बात की। मेरी कोई गलती नहीं थी और मैं बाद में रोना स्टार्ट कर दिया क्योंकि मुझे इस तरह की चीजों की आदत नहीं थी। यहां तक कि मैं कोई शूटिंग भी कैंसिल नहीं की।"
जब एक्ट्रेस ने जाहिर किया गुस्सा
इसी इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने आगे बताया कि "लगभग पैकअप हो गया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं उसे माइंडसेट और मूड में शूटिंग नहीं कर पाती थी। इसी वजह से मैं घर चली गई थी। सलीम जी ने मुझे शांत करवाने की कोशिश की और फोन किया। मैं तब ठीक हो चुकी थी। चिन्नी प्रकाश भी आए और मुझसे माफी मांगी, लेकिन जैसा कि कुछ लोगों का यही कहना होता है था कि मैंने चिन्नी को फिल्म से निकलवा दिया तो मेरी ऐसी कोई भी मंशा नहीं थी। किसी को फिल्म से बाहर करने वाली मैं कौन हूं? मुझे ऐसा बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है कि लोग मुझे हल्के में लेते हैं।"
2 करोड़ की फिल्म ने की थी जबरदस्त कमाई
लेकिन सब ठीक हुआ और करिश्मा कपूर में फिल्म की शूटिंग पूरी की। फिल्म को 23 अक्टूबर साल 1992 में रिलीज किया गया और बॉक्स ऑफिस पर भी यह काफी अच्छी साबित हुई। उनके साथ फिल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन नजर आए। करिश्मा और अजय की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। करिश्मा कपूर की यह फिल्म 2 करोड़ की लागत में बनी और इसमें रिलीज के बाद 7 गुना कमाई की। खबरों के अनुसार फिल्म ने 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











