जब रवीना टंडन पर फूटा था करिश्मा कपूर का गुस्सा, बोलीं- हिम्मत कैसे हुई?

When Karishma Kapoor Got Angry With Raveena Tandon

'अंदाज़ अपना-अपना' फिल्म को कल्ट माना जाता है। बता दें कि इस फिल्म को 1994 में रिलीज किया गया था और यह फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इसके बावजूद भी दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई। इस फिल्म में आमिर खान, करिश्मा कपूर, सलमान खान और रवीना टंडन ने लीड रोल निभाया। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनाया गया। फिल्म में रवीना टंडन और करिश्मा ने बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभाया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि असल जिंदगी में उन दोनों को एक दूसरे की शकल देखना भी बर्दाश्त नहीं था। यहां तक कि रवीना टंडन ने इस बात का भी आरोप लगा दिया था कि सलमान और करिश्मा उनके खिलाफ गैंग बना चुके थे।

रवीना ने करिश्मा और सलमान पर लगाए थे आरोप

दरअसल आपको बता दें कि 90 के दशक में स्टारडस्ट मैगजीन के साथ में करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू साझा किया। करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि "रवीना टंडन के कहने का क्या मतलब है कि मैंने और सलमान ने उनके खिलाफ में गैंग बना रखी है। सलमान और मैं बहुत ही बिजी एक्टर्स में से एक हैं। हमारे पास इतना वक्त नहीं होता है कि रवीना के खिलाफ हम गैंग बनाएंगे। हमारे पास और भी काफी जरूरी काम है।"

करिश्मा की मां को हेलो नहीं बोलती थी रवीना

लेकिन जब इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर से इस बारे में पूछा गया कि क्या रवीना टंडन को उनसे कुछ परेशानी थी। तो इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि "उनकी हिम्मत यह कहने की कैसे हो गई कि उनकी मां बबीता ने उनको पहचाना ही नहीं है। यहां तक कि रवीना तो मेरी मां को हेलो तक नहीं बोलती हैं। उन्हें अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए।"

रवीना ने की थी सलमान खान की तारीफ

लेकिन उसी साल रवीना टंडन ने सलमान खान के बारे में ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "मैं और सलमान आज बहुत ही ज्यादा करीब आ चुके हैं क्योंकि हम बड़े हो चुके हैं। हम एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी बन चुके हैं। हम एक दूसरे का बहुत ही सम्मान करते हैं। अगर आप मुसीबत में हो तो उन्हें कॉल करें पर वह आपके लिए हमेशा अवेलेबल रहेंगे। ये भी हो सकता है कि वह आपकी खुशी में शामिल ना हो पाए, लेकिन वह आपके बुरे समय में हमेशा आपके साथ रहेंगे।"

करिश्मा और अपने झगडे को रवीना ने बताया बचपना

लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा के साथ उनके बॉन्डिंग पर रवीना टंडन से सवाल किया गया था। जिस पर उसने कहा था कि "आप हर किसी के साथ में नहीं मिल सकते हो। ये भी हो सकता है कि उस समय हम में बचपना था। या फिर हम दोनों के बीच में उस समय थोड़ा सा मनमुटाव हो गया था। लेकिन अब हमारे बच्चे भी एक दूसरे के दोस्त बन चुके हैं। हम साथ में घूमते फिरते भी हैं और मुझे लगता है कि लोग बड़े हो जाते हैं।"

Read more about: karishma kapoor raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X