..................... When kareena kapoor why she and saif ali khan do not perform intimate scenes read the detail। जब करीना कपूर ने खुलासा किया था कि क्यों वो और सैफ अली ख़ान इंटिमेट सीन नहीं करते हैं - Hindi Filmibeat

सैफ अली ख़ान और करीना कपूर इसलिए नहीं करते इंटिमेट सीन, वजह जान चौंक जाएंगे आप

सैफ अली ख़ान और करीना कपूर बॉलीवुड के पावर कपल मान जाते हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें वायरल हो ही जाती है। लंबे समय रिलेशनशिप में रहने के बाद सैफ और करीना ने शादी रचाई थी। वहीं, 2010 में 'कॉफी विद करण' में सैफ अली ख़ान और करीना कपूर ने कई मजेदार खुलासे भी किए थे। इस दौरान सैफ और करीना ने ये भी शेयर किया था कि दोनों जब एक दूसरे को स्क्रीन पर इंटीमेट सीन करते देखते हैं तो कैसा महसूस करते हैं।

करीना कपूर ने 'कॉफी विद करण' में कहा था कि उन्होंने और सैफ अली ख़ान ने इंटीमेट सीन नहीं करने का फैसला लिया है क्योंकि ये पार्टनर को 'इनसिक्योर और चिड़चिड़ा' बनाता है। शो के दौरान करण जौहर ने जब उनसे सवाल किया था तो करीना कपूर ने कहा था- हमारा बहुत ही ओपन रिलेशनशिप है। जब सैफ ने लव आज कल या मैंने कमबख्त इश्क में किसिंग सीन किया तो हमने इस बारे में बात की।'

किया इंटिमेट सीन नहीं करने का फैसला

किया इंटिमेट सीन नहीं करने का फैसला

करीना कपूर ने आगे कहा - मैंने सैफ को बताया कि फिल्म में इस तरह का सीन है और उन्होंने कहा था कि ये तुम्हारा काम है। लेकिन इसके बाद हमने इंटीमेट सीन नहीं करने का फैसला किया क्योंकि ये इन्सिक्योर और चिड़चिड़ा बनाता है।'

अर्जुन कपूर के साथ किसिंग सीन

अर्जुन कपूर के साथ किसिंग सीन

हालांकि, 'की एंड का' में करीना कपूर और अर्जुन कपूर का किसिंग सीन था। आपको बता दें कि सैफ अली ख़ान और करीना कपूर ने साथ में 'एलओसी कारगिल' और 'ओमकारा' जैसी फिल्में की लेकिन 'टशन' फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए।

2012 में रचाई शादी

2012 में रचाई शादी

चार सालों की डेटिंग के बाद 2012 में उन्होंने शादी रचाई। शादी के चार सालों के बाद करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर को 2021 में जेह को जन्म दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

हंसल मेहता की फिल्म में दिखेंगी करीना

हंसल मेहता की फिल्म में दिखेंगी करीना

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी । वहीं, अब वो हंसल मेहता की फिल्म की तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी इसे शेयर किया था। सैफ अली ख़ान की बात करें तो उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को रिलीज होगी।

'विक्रम वेधा' में दिखेंगे सैफ

'विक्रम वेधा' में दिखेंगे सैफ

इस फिल्म में ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म है जिसमें सैफ अली खान और ऋतिक रोशन साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

आदि पुरुष में है सैफ का अहम रोल

आदि पुरुष में है सैफ का अहम रोल

इसके अलावा सैफ अली ख़ान 'आदि पुरुष' भी कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X