जब इस हसीना पर करीना कपूर ने कर दी थी थप्पड़ों की बारिश, कांप्लेक्शन पर किया था भद्दा कमेंट

Kareena Kapoor Slapped Bipasha Basu: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि काफी सारे सितारों के बीच में झगड़ा हो जाते हैं। कई बार तो सितारों के बीच में मारपीट तक की नौबत आ जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसे एक दूसरी एक्ट्रेस पर हाथ उठा दिया था। तो चलिए जानते हैं क्या है यह पूरा किस्सा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर खान और बिपाशा बसु की हम बात कर रहे हैं। जो एक वक्त पर टॉप एक्ट्रेसेस रह चुकी है। दोनों को साथ में पहली बार फिल्म 'अजनबी' में देखा गया था। लेकिन इन दोनों ही हसीनों की एक दूसरे से बिल्कुल भी नहीं बनती थी और झगड़े के बीच में मारपीट तक इनके बीच बात पहुंच चुकी थी।
करीना कपूर और बिपाशा बसु का झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ जड़ दिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर ने बिपाशा बसु को कई गलत शब्दों से भी बुलाया था और यह पूरी घटना फिल्म के सेट पर हुई थी।
'अजनबी' फिल्म को साल 2001 में रिलीज किया गया था और इसी फिल्म से बिपाशा बसु ने बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी नजर आए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें की दावा किया गया था कि दोनों के बीच में कपड़ों को लेकर बहस शुरू हुई और यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ मार दिया।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि करीना कपूर ने बिपाशा बसु के कांप्लेक्शन पर भी कमेंट किया और उन्हें काली बिल्ली कहा था। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा बसु ने भी इस घटना का जिक्र किया था और करीना कपूर के इस बर्ताव को बचकाना भी कह दिया था। हालांकि इस घटना के बाद एक बार फिर से ये हसीनाएं एक और फिल्म में काम कर चुकी है।
दोनों को अजय देवगन की फिल्म 'ओमकारा' में देखा गया था। इस फिल्म में करीना कपूर को लीड किरदार में देखा गया था और बिपाशा बसु का एक डांस नंबर था। लेकिन दोनों का साथ में कोई भी सीन फिल्माया नहीं गया था। बिपाशा की बात करें तो वह सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन करीना कपूर को आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में देखा गया था और इस समय पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एक फिल्म को लेकर वह चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications