..................... When Kareena Kapoor said, Sanjay Leela Bhansali is a confused director and Salman Khan a bad actor, in her first interview ever - Hindi Filmibeat

जब करीना कपूर के बिगड़े बोल, कहा, "सलमान खान बुरे एक्टर हैं, संजय लीला भंसाली को नहीं बनानी आती फिल्म"

when-kareena-kapoor-said-sanjay-leela-bhansali-is-a-confused-director-and-salman-khan-a-bad-actor

Kareena Kapoor: फिल्मों के अलावा, अपनी स्टाइल और बेबाकी के लिए चर्चित करीना कपूर खान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम यहां करीना कपूर की एक पुरानी इंटरव्यू के लेकर आए हैं। जो साल 2000 में उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म रिलीज होने के बाद दिया था।

अपने पहले इंटरव्यू में ही करीना ने धमाका कर दिया था। जहां उन्होंने सलमान को बुरा एक्टर कहा, वहीं शाहरूख और अमिताभ को बेस्ट का टाइटल दे दिया था। इतना ही नहीं, करीना ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ भी काफी बयान दे डाले थे।

कोई शक नहीं कि 23 साल पुराना यह इंटरव्यू काफी दिलचस्प है। शायद करीना कपूर इसे खुद भी आज पढ़ें तो उन्हें हंसी आ जाए। यहां पढ़ें.. करीना कपूर ने आज से दो शक पहले क्या क्या कहा था:

बेस्ट के साथ काम करूंगी

करीना ने साफ कहा था कि मैं यहां सिर्फ बेस्ट के साथ काम करने आई हूं.. सेकेंड बेस्ट भी नहीं चलेगा। मैं स्टार कहलाना पसंद नहीं करती.. मैं एक्ट्रेस हूं। वहीं, करिश्मा कपूर से तुलना की बात करीना ने कहा था, "जब लोग मुझे स्क्रीन पर देखेंगे तो उन्हें समझ आएगा कि मैं करिश्मा से बिल्कुल अलग हूं। मेरी बहन ने बहुत संघर्ष किया और टॉप पर पहुंची है। जहां तक मेरी बात है तो मैं बतौर एक्ट्रेस नरगिस जी और मीना कुमारी को देखती हूं।"

खुशी है कि मैंने 'कहो ना प्यार है' नहीं की

राकेश रोशन की फिल्म छोड़ने को लेकर करीना ने कहा था, "फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। लेकिन मुझे लगता है यदि मैं ये फिल्म करती तो सिर्फ स्टार बनकर रह जाती। जबकि रिफ्यूजी से मैं एक्ट्रेस कहलाउंगी। कहो ना प्यार है.. पूरी तरह से ऋतिक की फिल्म है। उसके पिता ने हर फ्रेम ऋतिक पर फोकस रखा है। जबकि अमीषा पर शायद 5 सेकेंड भी नहीं। मुझे खुशी हैं मैंने वह फिल्म नहीं की।"

संजय लीला भंसाली के साथ कभी काम नहीं करूंगी

देवदास के लिए पारो ना चुने पर करीना कपूर ने कहा- ठसंजय लीला भंसाली कंफ्यूज्ड निर्देशक हैं। वह बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। कल को यदि वह राज कपूर और गुरु दत्त जैसे निर्देशक बन जाएं.. और मैं एक फ्लॉप एक्ट्रेस.. तो भी मैं उनके साथ काम नहीं करूंगी। खामोशी के बाद, संजय लीला भंसाली मुझे हम दिल दे चुके सनम के लिए भी साइन करना चाहते थे। वह 7 महीने तक पीछे पड़े रहे। उन्होंने सलमान खान से कहा था कि मेरी बहन से बात करे। लेकिन मुझे उनकी फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी। फिर देवदास के लिए भी उन्होंने खुद ही पीछे प़ड़ साइन करवाया था।

शाहरुख की फैन हूं, सलमान खान बुरे एक्टर हैं

वहीं, करीना ने शाहरुख को लेकर अपने प्यार का भी खुलकर इजहार किया था। उन्होंने कहा, "मैं शाहरूख खान से बेहद प्यार करती हूं। उनके बारे में पूछिए भी नहीं, वर्ना मैं घंटों बात करती रहूंगी। शाहरूख और अमिताभ बच्चन मुझे सिर्फ ये दो एक्टर ही पसंद हैं। शाहरूख में कुछ है, जो शानदार है।" बाकि दो खानों के बारे में पूछने पर करीना ने कहा- मैं सलमान खान फैन नहीं हूं। मुझ वह पसंद नहीं है.. वह बहुत ही बुरे एक्टर हैं। मैं उन्हें ये बताती हूं लेकिन वो हर समय हंसते रहते हैं। आमिर खान अच्छे अभिनेता हैं। फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' और 'कयामत से कयामत' तक में मुझे उनका काम बहुत पसंद आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X