जब सलमान खान के सामने फूट फूटकर रोने लगे थे करण जौहर, घुटने टेक कर की थी एक गुजारिश, यहां जानें किस्सा!

Karan Johar- Salman Khan: करण जौहर को इस साल फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो रहे हैं। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म रही थी 'कुछ कुछ होता है'। इस सुपरहिट फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी मुख्य किरदारों में, जबकि सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए थे।
सलमान खान पर फिल्माया फिल्म का गाना 'साजन जी घर आए' तो आप लोगों को याद होगा ही.. लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने की शूटिंग के दौरान करण जौहर सलमान के सामने फूट फूटकर रोए थे। ये मजेदार किस्सा उन्होंने खुद शेयर किया है।
दरअसल, सलमान खान से करण की दोस्ती किस तरह हुई, यह भी मजेदार किस्सा है। इसकी शुरुआत भी 'कुछ कुछ होता है' से ही हुई थी।
ऐसे मिली थी सलमान को कुछ कुछ होता है
करण ने बताया- "मैं चंकी पांडे की पार्टी में सलमान से मिला। वह मेरे पास आए और कहा कि, मैंने सुना है तुम कुछ कुछ होता शुरू कर रहे हो। सलमान की बहन अलवीरा और मैं काफी अच्छे दोस्त थे.. अभी भी हैं। तो फिर सलमान ने मुझे कहा कि अगली दिन आकर मैं उसे फिल्म की कहानी सुनाऊं.. अगले दिन मैं सलमान से मिलने गया। उसने फिल्म का फर्स्ट हाफ सुना। फर्स्ट हाफ में सलमान का इंट्रो भी नहीं है.. फिर भी उसने कहा कि मैं फिल्म कर रहा हूं.. मैनें सलमान को पूरे जोश- उत्साह के साथ स्क्रिप्ट सुनाई थी।"
यश जौहर की वजह से सलमान ने की फिल्म
करण ने आगे कहा, मैंने सलमान से कहा कि तुम तो फिल्म के सेकेंड हाफ में हो। तो सलमान ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता.. मैं तुम्हारी फिल्म कर रहा हूं। मैं तुम्हारे पिता से बहुत प्यार करता हूं, और तुमने जिस तरह स्क्रिप्ट सुनाई, मुझे बहुत अच्छा लगा। करण ने कहा कि, सलमान ने यह फिल्म करण की वजह से नहीं, बल्कि यश जौहर की वजह से की थी।
बहरहाल, फिर दिन आया कुछ कुछ होता है में सलमान की एंट्री शूटिंग का.. यानि की गाना- "साजन जी घर आए.."। करण जौहर ने बताया कि उस वक्त सलमान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग से आया था और सफेद रंग की फटी जीन्स और टीशर्ट पहन रखी थी।
सलमान खान ने ठान ली थी ये जिद
सेट पूरा तैयार था, सलमान का सूट तैयार था, लेकिन तभी अचानक सलमान ने कहा- हे करण, मेरे पास एक आइडिया है.. मैं यही जींस टीशर्ट में एंट्री करता हूं.. आजतक ऐसा किसी दूल्हे ने नहीं किया..यह स्टाइल ट्रैंड बन जाएगा। लोग पागल हो जाएंगे। करण ने कहा, "मुझे अब लगता है कि शायद सलमान मजाक कर रहा था। लेकिन उस वक्त मैं बाहर गया और मैंने सलमान से कहा- प्लीज मेरी पहली फिल्म के साथ ऐसा मत करो.. तुम यह ब्लैक सूूट पहनो.. यह भी बहुत अच्छा है।"
फूट फूटकर रोने लगे थे करण जौहर
करण जौहर ने कहा कि सलमान जैसा बड़ा सितारा मेरी फिल्म में था। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं पूरा फिल्मी हो चुका था। मेरी आंखों में आंसू थे और मैंने घुटने टेक कर सलमान से कहा कि प्लीज ऐसा मत करो, वो फटी जीन्स- टीशर्स बदल लो। ये मेरी पहली फिल्म है.. और मैं फूट फूट कर रोने लगा..
करण को ऐसे रोते देखकर सलमान खान भी हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत करण को शांत किया और सूट पहनकर गाने को पूरा किया।


Click it and Unblock the Notifications















