जब Shah Rukh Khan के घर बिन बुलाए पहुंचे Kapil Sharma, किंग खान ने दिया ऐसा जवाब

When Kapil Sharma Visits Shah Rukh Khan House

When Kapil Sharma Visits Shah Rukh Khan House: कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के लिए काफी ज्यादा मशहूर है और आपको बता दें कि वह जब भी कॉमेडी शो में नजर आते हैं तो लोगों को हंसा-हंसाकर उनके पेट में दर्द कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक शो के दौरान कपिल शर्मा ने खुलासा किया था कि वह एक बार बिना बुलाए शाहरुख खान के घर पर पहुंच गए थे।

कपिल शर्मा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह बेहद ही पुराना वीडियो है। इस दौरान कपिल शर्मा ने बताया कि "मेरी कजिन लंदन से आई थी। तो उसने मुझसे कहा कि मुझे शाहरुख का घर देखना है। मैंने भी कहा कि कोई बात नहीं दिखा देंगे। लेकिन मैं सच में घर ही दिखाने गया था।"

कॉमेडियन ने आगे बताया कि "मैं जैसे ही शाहरुख खान के घर के पास पहुंचा तो वहां पर फिल्म की कोई पार्टी चल रही थी। उनके घर के गेट सब खुले हुए थे। तो उनके सिक्योरिटी वालों ने कहा कि अच्छा कपिल शर्मा है तो चले जाइए। उनको लगा कि इनवाइट किया होगा तो मैं अंदर चला गया।"

कपिल शर्मा ने बताया कि "अंदर जैसे ही हम गए तो वहां पर शाहरुख खान थे। वह घर पर भी ऐसे डांस कर रहे थे मैं देखकर हैरान हो गया। मैंने पहुंचते ही उन्हें कहा भाई सॉरी। पार्टी तो खत्म हो गई थी और सब लोग चले गए थे। एक दो लोग बचे हुए थे। तो मैंने शाहरुख को कहा कि सॉरी मेरी कजिन लंदन से आई है।"

कॉमेडियन ने बताया कि "मैंने शाहरुख को कहा कि कजिन ने मुझे कहा कि शाहरुख का घर देखना था और आपका गेट खुला हुआ था। इसीलिए मैं घुस आया। तो उन्होंने मुझे कहा कि मेरा बेडरूम खुला रहेगा तो उधर घुस आएगा।" कपिल शर्मा ने बताया कि मैं बिन बुलाए मेहमान था।"

कपिल शर्मा ने बताया कि "लेकिन आखिरी तक मैं रुका और तीन-चार घंटे उनके साथ में डांस किया और इंजॉय किया। वो मुझे नीचे बाहर तक छोड़ने आए और उनके सारे स्टाफ ने फोटोग्राफ खींची। शाहरुख खान खुद भी खींच रहे हैं और मैं उनके घर खड़ा था। जो एक ग्लोबल स्टार और वो मुझे इतनी मोहब्बत दे रहे हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: kapil sharma shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X