..................... When Kangana Ranaut forgot her speech during the award function video went viral - Hindi Filmibeat

जब अवॉर्ड फंक्शन में स्पीच भूल गई थी Kangana Ranaut, भरी महफिल में ऐसे संभाली थी बात

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Forgot Her Speech: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब जल्दी ही कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' फिल्म में देखा जाने वाला है और इस फिल्म को 17 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब इसी बीच कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत जी अवार्ड 2007 के फंक्शन में पहुंची है। यहां पर उनको अवार्ड दिया गया है और वह माइक के सामने स्पीच देती हुई नजर आ रही है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि कंगना रनौत अवार्ड लेते ही अपनी स्पीच भूल गई।

कंगना रनौत ने इस वायरल हो रहे वीडियो में माइक के सामने कहा कि "यहां पर बैठकर सब भूल जाते हैं। मैंने भी अपनी एक स्पीच तैयार की थी। जो अब मैं पूरी तरीके से भूल चुकी हूं। लेकिन जो प्रशंसा और प्यार मुझे पहले ही साल में फिल्म इंडस्ट्री में मिली। इसके लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। मेरी हमेशा यही कोशिश रहेगी कि मैं अपने काम के लिए इतनी ही ईमानदार रहूं।"

अब लगातार कंगना रनौत के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह कितनी क्यूट और इनोसेंट है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि पीछे देखो पीछे विजय माल्या खड़ा है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि भारत का कर्ज इसके पीछे खड़ा है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X