जब कंगना रनौत ने अंजली अरोड़ा को शो में बुलाकर की थी 'गजब बेज्जती', उतर गया था कच्चा बादाम गर्ल का मुंह

Kangana Ranaut Roast Anjali Arora- अंजली अरोड़ा ने टिक टॉक से अपना नाम बनाया था और इसके बाद वो रियालिटी शो पर पहुंची थीं। हम बात कर रहे हैं लॉकअप सीजन 1 की जिसको कंगना रनौत ने होस्ट किया था।
इस सीजन में अंजली अरोड़ा ने जब एंट्री मारी तो वो काफी चौकाने वाली थी क्योंकि कंगना रनौत ने जमकर उनका मजाक बनाया था। ये वीडियो जिसने भी देखा वो हैरान रह गया और जाहिर है कि आपको भी ये काफी इंसल्टिंग लग सकता है।
अंजली अरोड़ा को चाहने वाले इसको शायद बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे। अंजली को कच्चा बादाम गर्ल भी कहा जाता है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कच्चा बादाम पर डांस करती दिखी थीं। मजाक बनाने वाले वीडियो की बात करें तो ये फिर से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कंगना रनौत अंजली से पूछती हैं कि, ''आप ऐसा क्या करती हैं जो कि आपको लोग इतना फॉलो करते हैं और इतने ज्यादा व्यूज आपको आते हैं?'' इसके बाद अंजली जवाब देती हैं,
''मैं लोग मुझे प्यार करते हैं, इसलिए वो फॉलो करते हैँ। वो मुझे देखना पसंद करते हैं। जो मैं करती हूं शायद वो उसी के लिए मुझे फॉलो करते हैं।'' कंगना रनौत इसके बाद उनका कच्चा बादाम वीडियो दिखाती हैं।
इसके बाद कंगना कहती हैं, ''अंजली जैसा की हम देख सकते हैं कि आप करती क्या हैं। ना ये डांस था, ना ये गाना था और ना ही ये किसी तरह की कोई भावना को दिखाना था। इसको कह सकते हैं, हमारे हिमांचल में कहावत है, मैं कौन मैं खामखां।''
इसके बाद कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''इस शो का क्या नाम है, मोये मोये?'' एक ने लिखा, ''कंगना क्वीन।'' एक ने लिखा, ''इसने सभी हिंदी फिल्मों के बारे में बता दिया।'' एक ने लिखा, ''इसी वजह से इंडिया में टिकटॉक बैन हुआ है।'' फिलहाल आप भी देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications