..................... When Kajol Was Not Able To Shy On Dilwale Dulhania Le Jayenge Film Set - Hindi Filmibeat

जब फ़िल्म के एक सीन में शर्मा नहीं पा रहीं थी Kajol, बोलीं- कभी किसी ने सिखाया ही नहीं...

Kajol Not Able To Shy In Mehendi Laga Ke Rakhna Song

Kajol Not Able To Shy In Mehendi Laga Ke Rakhna Song: शाहरुख खान और काजोल को बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर जोड़ियों में शामिल किया जाता है। वैसे तो दोनों की कई सारी फिल्में है जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस लिस्ट में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भी शामिल है। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के एक सीन के लिए काजोल ने आदित्य चोपड़ा को बहुत ज्यादा परेशान कर दिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हुआ यू था कि काजोल को गाने में शर्माना था और उनको समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे शर्माएं। इस पर खुद काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात भी की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि "मुझे शर्माना नहीं आ रहा था, कभी किसी ने सिखाया ही नहीं था कि शर्माना क्या होता है। मैंने कहा कि आदि तुमको यह मेरे लिए करना होगा।"

काजोल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे यह सीखना होगा। आदित्य मुझको कह रही थी कि अंदर से महसूस करो और मैं शर्मा नहीं पा रही थी। लेकिन बाद में सरोज खान ने मुझे समझाया कि तुम्हें कुछ भी नहीं करना है बस आंखें नीचे रखकर एक्सप्रेशन देने हैं। दरअसल यह सब कुछ गाने 'मेहंदी लगा कर रखना' के दौरान हुआ था।"

अब काजोल का यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि लगातार फैंस 20 पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों ने तो काजोल की सोनाली बेंद्रे और अमृता राव से भी तुलना कर दी है। हालांकि काफी सारे लोग एक्ट्रेस की कोशिश की तारीफ भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X