शाहरुख खान- करण जौहर की फिल्म को रिजेक्ट कर, जब काजोल ने किया आमिर के साथ सुपरहिट रोमांस!

when-kajol-rejected-shahrukh-khan-and-karan-johar-film-to-romance-aamir-khan

17 years of Fanaa: आमिर खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'फना' को आज रिलीज हुए 17 साल पूरे हो चुके हैं। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म ने साल 2006 में सफलता के झंडे गाड़े थे। खासकर इसे काजोल की कमबैक फिल्म मानी जा रही थी। साल 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद काजोल सीधे साल 2006 में फिल्म 'फना' में दिखाई दी थीं।

खास बात है कि यह आमिर और काजोल की बतौर जोड़ी पहली फिल्म थी। फैंस ने इनकी जोड़ी को दिल खोलकर प्यार दिया था और फिल्म सुपरहिट रही थी। यह आमिर खान की पहली फिल्म थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन का आंकड़ा पार किया था। इस फिल्म के लिए काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया गया था।

फिल्म अपने रोमांटिक गानों और रोमांटिक सीन्स की वजह से काफी पॉपुलर हुई थी। यूं तो काजोल को रोमांटिक किरदारों के लिए हमेशा शाहरूख खान से ही जोड़ कर देखा जाता था। लेकिन फना के साथ आमिर- काजोल ने लोगों की इस सोच को बदल कर रख दिया।

इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये भी है कि.. इसी साल रिलीज करण जौहर की 'कभी अलविदा ना कहना' को काजोल ने रिजेक्ट कर दिया था। करण ने काजोल को कई बार अप्रोच किया था, लेकिन काजोल उस फिल्म की कहानी से संतुष्ट नहीं थीं। लिहाजा, उन्होंने इंकार कर दिया और फना के साथ अपनी वापसी की।

फना के निर्माता- निर्देशक ने पहले काजोल को अप्रोच नहीं किया था.. क्योंकि उन्हें लगा था कि काजोल और करण जौहर अच्छे दोस्त हैं तो काजोल उन्हीं की फिल्म से कमबैक करेगी। लेकिन जब काजोल को फना के लिए अप्रोच किया गया.. तो काजोल ने स्क्रिप्ट पढ़ते ही हां कर दिया था।

एक और खास बात है कि.. यशराज बैनर के साथ यह आमिर खान की पहली फिल्म थी। साल 1992 में यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म परंपरा में आमिर खान दिखे थे, लेकिन यह YRF प्रोडक्शन की फिल्म नहीं थी।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan kajol fanaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X