शाहरुख खान से पहली मुलाकात में खुद को ठगा महसूस कर रही थीं जूही चावला? बताया चौकाने वाला कारण!

juhi chawla shahrukh khan

शाहरुख खान और जूही चावला ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि शाहरुख से पहली मीटिंग में जूही चावला को लगा था कि उनको मेकर्स द्वारा उनको धोखा दिया गया है।

ये कहानी तब की है जब फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन बन रही थी। इसके बाद दोनों ने यस बॉस, डर, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी आदि जैसी हिट फिल्मों में काम किया है और इस वक्त कोलकाता नाइटराइडर्स में पार्टनर हैं।

जूही चावला का कहना था कि, ''मेकर्स ने जब उनको फिल्म की कहानी सुनाई तो कहा था कि, जो हीरो है इस फिल्म का वो आमिर खान के जैसा लगता है। मैने कहा, तो फिर ये फिल्म मैं जरूर करूंगी।

लेकिन जब पहली बार शाहरुख को सेट पर देखा तो वो हैरान रह गईँ। उसकी आइब्रो ऊपर की तरफ थीं, ब्राउन कलर का दुबला पतला शाहरुख खान। तब उनको लगा कि उनको साथ धोखा हुआ।''

कार को लेकर सुनाया किस्सा

जूही ने बताया कि, "शाहरुख के पास एक काली जिप्सी थी। लेकिन एक दिन इसे छीन लिया गया क्योंकि वह ईएमआई का भुगतान नहीं कर सके थे या कुछ और था। उसके पास कुछ भी नहीं था। वह बहुत निराश होकर सेट पर आये। मैंने उनसे कहा, 'चिंता मत करो, एक दिन तुम्हारे पास कई और कारें होंगी।' और उसे अब भी वह बात याद है। क्योंकि यह सच है। आज उसे देखो।" साधारण सी शुरुआत करके शाहरुख का करियर आसमान छू गया, जैसा कि जूही ने भविष्यवाणी की थी। हालाँकि, उनकी दोस्ती ज़मीन पर टिकी रही।''

सबसे बड़े स्टार

आज शाहरुख खान इस बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर स्टार्स में से एक हैँ। उनकी फिल्में आसानी से 200- 300 करोड़ का बिजनेस करती हैं। फैन फॉलोविंग इतनी शानदार है कि जहां वो खड़े हो जाते हैं तो ट्रैफिक जाम हो जाता है। जूही चावला और शाहरुख खान लगातार काम कर रहे हैं।

Read more about: juhi chawla shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X