..................... When Jaya Bachchan praised Aishwarya Rai she had tears in her eyes - Hindi Filmibeat

जब जया बच्चन की बात सुनकर रोने लगीं ऐश्वर्या, किस्सा पढ़कर याद आ जाएगी कहानी घर-घर की

Jaya Bachchan Aishwarya Rai

पिछले कुछ समय में ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन को लेकर काफी सारी खबरें आ चुकी है। पिछले कुछ दिनों तो यह भी खबरें सामने आई थी कि ऐश्वर्या ने अपना ससुराल छोड़कर अपनी मां के घर पर रहना शुरू कर दिया है। हालांकि हर बार अभिनेत्री ने इन अफवाहों को गलत साबित किया। लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या को अब सास जया बच्चन के साथ में बहुत कम स्पॉट किया जाता है।

एक वक्त हुआ करता था जब जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या की तारीफ करते थक नहीं पाती थी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जब अपनी सास की बातों को सुनकर ऐश्वर्या की आंखों से आंसू झलकने लगे थे। यह तब की बात है जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी।

शादी के बाद में जया बच्चन फिल्मफेयर अवार्ड शो में पहुंची थी और यहां पर उन्होंने अपनी बहू को लेकर कुछ दिल छू लेने वाली बातें कह दी थी। इस बात को सुनते ही पूर्व विश्व सुंदरी काफी ज्यादा इमोशनल हो गई और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इमोशनल होकर ऐश्वर्या राय की आंखों से आंसू आने लग गए थे।

वायरल हुए वीडियो में जया बच्चन ने कहा कि मैं एक बार फिर एक प्यारी सी लड़की की सास बनी हूं, जिसमें बहुत वैल्यू और डिग्निटी है। उनकी मुस्कुराहट भी बहुत प्यारी लगती है। मैं उनका बच्चन परिवार में तहे दिल से स्वागत करती हूं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। ऑडियंस में बैठी ऐश्वर्या अपनी सास की इन बातों को सुनकर इमोशनल हो गई और खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था जब जया बच्चन ने अपनी बहू की तारीफ की थी। दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या की कई बार पब्लिक में जमकर तारीफ कर चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने तो यह भी कहा था कि वह ऐश्वर्या के साथ बिल्कुल दोस्त की तरह रहती है और अगर उन्हें कोई बात उनकी बुरी लगती है तो वह सामने ही कह देती हैं।

Read more about: jaya bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X