जब रेखा और अमिताभ बच्चन का रोमांस देख बर्दाश्त नहीं कर पाईँ थीं जया बच्चन, जोर-जोर से रोईं थी एक्ट्रेस

हर दौर में इश्क के कुछ किस्से हैं जो कि ऐसे परवान चढ़े कि उनके फसाने लोग आज भी याद करते हैं। अगर हम बात करें अमिताभ बच्चन और रेखा की मोहब्बत की तो ये 80 के दशक की सबसे मशहूर लवस्टोरी थी।
इस प्यार को हालांकि अमिताभ बच्चन ने कभी पब्लिकली कुबूल नहीं किया। लेकिन उनके इस प्यार से कुछ ऐसा भी हुआ जो कि आपको हैरान कर देगा। एक बार तो अमिताभ बच्चन के साथ रेखा का रोमांस देखकर जया बच्चन फूट फूटकर रोने लगी थीं।
हम बात कर रहे हैं उस साल की जब अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर आई थी। इस फिल्म के सामने आने के बाद धमाका हो गया था और लोगों को फिल्म का म्यूजिक और रेखा के साथ उनका रोमांस काफी पसंद आया था।
जोर जोर से रोने लगीं जया
इस बात का खुलासा खुद रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उनका कहना था कि मुकद्दर का सिकंदर देखने के लिए पूरा बच्चन परिवार आया था। प्रोजेक्शन रूम में जब सभी लोग फिल्म देख रहे थे ते मैने ध्यान दिया कि जया बच्चन की आंखों से आंसू बह रहे हैं। इस दौरान फिल्म में उनका और अमिताभ बच्चन का रोमांटिक सीन चल रहा था। इस घटना के बाद रेखा बताती हैं कि, मुझे इंडस्ट्री में सुनने को मिला कि अमिताभ बच्चन अब कभी मेरे साथ काम नहीं करेंगे। ये वही किस्सा था जिसके बाद लगातार जया बच्चन और रेखा के बीच विवाद की खबरें आती रही हैं।
तब से नहीं किया साथ काम
ये वही वक्त था जिसके बाद ना तो अमिताभ बच्चन और रेखा साथ देखे गए और ना ही दोनों ने फिल्म की। हालांकि इस वक्त रेखा और अमिताभ बच्चन दोनों ही काफी टॉप के स्टार हैं। अक्सर अभी भी दोनों को फिल्में मिलती हैं और वो अच्छा काम करके देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications