..................... When Jaya Bachchan compared her daughter-in-law Aishwarya Rai Bachchan with Karisma Kapoor - Hindi Filmibeat

जब जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या की कर दी थी करिश्मा के साथ तुलना, किया अभिषेक से शादी टूटने के राज का खुलासा

jaya bachchan, Aishwarya rai

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन पसंदीदा कपल माने जाते हैं। दोनों की शादी को 13 साल हो चुके हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या से पहले अभिषेक की शादी करिश्मा कपूर से होने वाली थी।

सीरियस रिलेशनशिप में थे अभिषेक और करिश्मा

दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब अभिषेक और करिश्मा एक सीरियस रिलेशनशिप में हुआ करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन कुछ कहा सुनी को लेकर दोनों की सगाई टूट गई थी और बाद में साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ में शादी रचा ली थी।

जया बच्चन ने की थी फैमिली वैल्यू को लेकर बात

साल 2008 में जया बच्चन ने पीपल मैगजीन को दिए हुए एक इंटरव्यू में फैमिली वैल्यू की बात करते हुए यह कह दिया था कि उन्होंने अपने बच्चों के परवरिश बहुत ही अच्छी तरीके से और अच्छे संस्कारों से की है। जब जय से सवाल किया गया कि क्या वह अपनी बहू ऐश्वर्या में इन संस्कारों को चाहती हैं? जिस पर जया बच्चन ने जवाब दिया कि "हां! इसी वजह से मैं चाहती थी कि मेरा बेटा ऐसी लड़की से शादी करें जिसमें वैल्यू और परंपरा के अलावा संस्कार भी हों।"

क्यों टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की शादी?

इसी इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन से सवाल किया गया कि अभिषेक और करिश्मा की शादी टूटने का कारण फैमिली वैल्यू था? जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि करिश्मा कपूर खानदान का खून हैं। उन में परंपरा है। उनके पिता और मैं काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। मेरे पति के साथ भी उनके काफी अच्छे रिश्ते थे। इसीलिए हमें परिवार को दोष नहीं देना चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2002 में दोनों की सगाई टूट गई थी।

करिश्मा कपूर ने की बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी

अभिषेक से ब्रेकअप होने के बाद में साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी रचा ली थी। साल 2005 में उनकी बेटी समायरा और साल 2010 में उनके बेटे कियान का जन्म हो गया था। हालांकि करिश्मा की शादी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाई और साल 2016 में तलाक हो गया।

अभिषेक बच्चन ने की ऐश्वर्या राय से शादी

अगर हम अभिषेक के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 20 अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या के साथ में शादी रचाई और दोनों की शादी के खूब चर्चे भी हुए। यह शादी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। इसी के बाद में 16 नवंबर 2011 को दोनों की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हो गया था।

Read more about: jaya bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X