जब जया को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाते थे अमिताभ बच्चन, पिछली सीट पर आकर बैठ जाती थी रेखा और फिर...

Amitabh Bachchan Rekha jaya bachchan

Amitabh Bachchan Jaya Relationship: अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के किस्से तो हर किसी ने सुने हैं। इतना ही नहीं जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को पावर कपल कहा जाता है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब रेखा, जया और अमिताभ इंडस्ट्री की बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते थे। यहां तक कि यह तीनों साथ में काफी ज्यादा वक्त भी बिताया करते थे।

बहुत कम लोग जानते हैं की रेखा और जया बच्चन साथ में एक हे अपार्टमेंट में रहा करती थी और रेखा तो एक्ट्रेस के घर भी जाया करती थी। जया बच्चन को रेखा दीदी भाई कहकर बुलाती थी और यहीं पर अमिताभ बच्चन से पहली बार रेखा की मुलाकात हुई थी। यह वह वक्त था जब जया बच्चन इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी थी और अमिताभ बच्चन अपना करियर संवारने में लगे थे।

हालांकि जया बच्चन हमेशा अमिताभ बच्चन के लिए एक मजबूत पिलर बनकर खड़ी रही। वह भले ही उनसे अधिक सक्सेसफुल थी और इसके बावजूद भी उन्होंने कई सारे प्रोड्यूसर से अमिताभ को मिलवाया था। मशहूर लेखक हनीफ जावेरी ने महमूद की बायोग्राफी में इसको लेकर कई किस्से सुने और इसमें एक लॉन्ग ड्राइव वाला भी किस्सा था।

दरअसल इस किताब में लिखा गया था कि अमिताभ और महमूद के भाई अनवर दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अनवर ने हनीफ को यह भी बताया था कि वह कई बार अमिताभ और जया को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाते थे। वह दोनों आगे की सीट पर बैठते थे और रेखा बैक वाली सीट पर बैठी थी। यह सब पूरे रास्ते बातें करते हुए जाते थे। हालांकि रेखा और जया के रिश्ते में तब दरार पड़ी जब अमिताभ से साल 1973 में जया ने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X