जब ईशा देओल को मशहूर एक्टर ने कर दिया था शादी के लिए प्रोपोज़, मां हेमा ने 2 शब्दों में दिया था ऐसा रिएक्शन

एक दौर हुआ करता था जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया करती थी. दोनों के रिश्ते में काफी सारे उतार-चढ़ाव भी आए लेकिन इसके बावजूद उनका प्यार मुकम्मल हुआ. बता दे कि दोनों की दो बेटियां हैं और उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. ईशा देओल ने फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बॉलीवुड डेब्यू किया. लेकिन करियर की शुरुआत में ही उनके को स्टार के साथ में उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में आ गई. लेकिन सच मेंउनके एक को स्टार ने उनका शादी के लिए प्रपोज कर दिया था और एक अनोखी शर्त भी रखी थी. इस बात को जान हेमा मालिनी का क्या रिएक्शन था आज हम इसी पर बात करने वाले हैं.
को-एक्टर को लेकर ईशा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा देओल ने हाल ही में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कई सारे दिलचस्प किस्से सुनाए. जहां पर एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक को स्टार ने उनका शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. एक इंटरव्यू के दौरान उनके रुमर्ड अफेयर के बारे में भी पूछा गया था जिस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि "मैं एक खूबसूरत लड़की हूं, मीडिया मेरा नाम को स्टार के साथ में जोड़ती थी और यह उनके लिए एक खेल था. लेकिन कुछ खबरें बहुत ही अजीब होती थी और उन पर हमें हंसी भी आती थी."
शादी के लिए किया था को एक्टर ने प्रोपोज़
दरअसल आपको बता दें कि ईशा देओल ने बॉलीवुड बबल के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया जहां पर उन्होंने अपने को स्तर से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि "मेरे एक को स्टार मुझसे शादी करना चाहते थे. मैं उनका नाम नहीं लूंगी लेकिन पूरे सम्मान से कहूंगी कि वह बहुत ही प्यार लड़के हैं. मेरे करियर की शुरुआत में ही उन्होंने मुझसे कहा था कि शादी कर लेंगे, एक्टिंग छोड़ दो. लेकिन उसे समय मुझे कुछ समझ नहीं आया कि इनको क्या कहूं. इसीलिए मैं घर आई और मैंने मां को बताया और उन्होंने भी सो स्वीट कहा."
एक दशक तक इंडस्ट्री में रहीं एक्टिव
ईशा देओल और उनके को स्टार की अब दोस्ती भी टूट चुकी है. एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताते हुए बताया कि "वह मेरे साथ में दोस्ती नहीं करना चाहते थे क्योंकि उनका दिल पूरी तरीके से टूट गया था. लेकिन वह बहुत ही ज्यादा प्यार इंसान है." धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ने तकरीबन एक दशक तक बॉलीवुड में काम किया. उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके अपोजिट में आफताब शिवदासानी नजर आए थे.
अब दो बेटियों की बन चुकी हैं मां
अगर हम ईशा देओल के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ में शादी रचा ली. अब दोनों की दो बेटियां भी हो चुकी है जिनका नाम राध्या और मिराया है. एक्ट्रेस ने वेब सीरीज में भी काम किया है और आपको बता दें कि उन्हें अजय देवगन की वेब सीरीज 'रुद्रा: द एज ऑफ़ डार्कनेस' में भी देखा गया था.


Click it and Unblock the Notifications











