पीरियड्स पर ये क्या बोल गई इलियाना डिक्रूज, खूब प्यार करें और...

Ileana D cruze On Periods: इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की एक मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें सोशल मीडिया पर भी अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है। इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती नजर आती है। अक्सर वह अपने विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
इलियाना ने गुपचुप रचाई शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में इलियाना ने अगस्त 2023 में बेटे कोआ फीनिक्स डोलन को जन्म दिया और इतना ही नहीं आपको बता दें कि में 2023 में उन्होंने बॉयफ्रेंड माइकल डोलन के साथ में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। इसी के अलावा आपको बता दें कि उन्होंने साल 2006 में तेलुगु फिल्म के बाद में साल 2012 में रणबीर कपूर के साथ बर्फी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस वक्त ऐक्ट्रेस अपने बेटे की परवरिश में काफी ध्यान दे रही है।
इलियाना के फैन ने पूछा सवाल
लेकिन आपको बता दें कि साल 2020 के दौरान एक फैन ने इलियाना से अपनी मंगेतर के पीरियड्स के दौरान चिड़चिड़ापन बढ़ने को लेकर सलाह मांग ली थी। इस दौरान इलियाना ने बहुत ही बेबाक अंदाज में अपने फैन की परेशानी को समझते हुए बहुत ही मजेदार जवाब दिया। दरअसल एक्ट्रेस के फैन ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मूड स्विंग को लेकर एक मीम शेयर किया और एक्ट्रेस से पूछा कि ऐसे हालातो में क्या किया जा सकता है?
इलियाना ने दिया बेहद मजेदार जवाब
इलियाना के फैन ने एक्ट्रेस से बताया कि "मेरी मंगेतर के साथ में पीरियड्स में मूड स्विंग्स की स्थितियों को संभालने में मेरी सहायता कर दो। मैं इस समय में उसको दुख नहीं पहुंचाना चाहता हूं।" लेकिन इलियाना ने अपने फैन को बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया और बोला कि मूड बदले तो संभल जाओ, उसके पास भी मत रहो। अगर वह भड़क जाती है तो उसे पर चॉकलेट फेंक दो और भाग कर चले जाओ। एक्ट्रेस ने अपने फैन को जवाब देते हुए कहा कि ऐसे मामले में बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी मंगेतर को खूब प्यार दें।


Click it and Unblock the Notifications











