..................... चाकू लेकर इस हसीना के घर में घुस गया था पाकिस्तानी फैन, दहशत में हो गई पिता की मौत, आज भी दुखी... When Hema Malini's Pakistani fan entered the house with a knife, father died in panic - Hindi Filmibeat

चाकू लेकर इस हसीना के घर में घुस गया था पाकिस्तानी फैन, दहशत में हो गई पिता की मौत, आज भी दुखी...

hema malini

फैंस अपने पसंदीदा सितारों के लिए कब क्या कर डालें कोई नहीं जानता। इस वक्त हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जो कि आपको विचार करने पर मजबूर कर देगा। दरअसल एक फैन की वजह से मशहूर एक्ट्रेस के पिता की जान चली गई थी।

हम बात कर रहे हैं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की। जी हां, एक फैन इनके घर में कुछ अंदाज में घुसा था कि उनके पिता का निधन हो गया था। ये फैन भारतीय नहीं था बल्कि पाकिस्तानी थी। इसके हाथ में एक चाकू भी था।

बता दें कि हेमा मालिनी की फैन फॉलोविंग एक जमाने में काफी शानदार थी और आज भी लोग उनपर प्यार बरसाते हैँ। उनके फैंस ना सिर्फ इंडिया बल्कि दूसरे देशों में भी मौजूद हैं।

चाकू लेकर घुसा पाकिस्तानी फैन

इस दर्द भरे किस्से की बात करें तो साल 1968 में उनका स्टारडम उनके लिए जिंदगी भर ना भूलने वाला दर्द बनकर सामने आया। इस दौरान उनको एक पाकिस्तानी फैन जो कि हेमा मालिनी का दीवाना था वो बॉर्डर पर इंडिया में आ गया था। बताया जाता है कि ये शख्स हेमा मालिनी की एक झलक के लिए उनके घर में घंटो बैठा रहा था। लेकिन इस दौरान कई दिन बीत गए लेकिन इसको हेमा मालिनी नहीं दिखी।

बेसब्र होकर ये शख्स उनके घर में दाखिल हो गया। नौकरों उसको चोर समझकर शोर मचा दिया तो उसने पास में पड़ा चाकू उठा लिया। इस दौरान हेमा मालिनी के पिता शोर सुनकर वहां आए और शख्स को चाकू के साथ देखकर काफी घबरा गए। वो इस कदर सदमें में चले गए कि उनकी मौत हो गई।

पकड़ा गया फैन

हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने इस फैन को पकड़कर जेल में डाल दिया था। लेकिन आज भी कभी कभी इस घटना का जिक्र होता रहता है। हेमा मालिनी इस वक्त भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि पिता की मौत जिस तरह से हुई इसका गम उनको आज भी है।

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X