..................... When Hema Malini father was advised by her sasurji Kishan Singh to eat ghee makkhan - Hindi Filmibeat

जब हेमा मालिनी के ससुर ने उनके पिता को दिया था ताना, देखते ही कह दी थी ऐसी बात...

Hema Malini And Her Relationship With Sasurji

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है. बता दें कि दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं. इतना ही नहीं दोनों ने काफी मुश्किलों के बाद में शादी रचाई और अब अपने रिश्ते में दोनों काफी खुश भी हैं. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दो बेटियों के माता-पिता बन चुके हैं. धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और इसके बावजूद उन्होंने हेमा मालिनी से धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई थी.

समधी से पंजा लड़ाते थे धर्मेंद्र के पिता

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से साल 1980 में शादी रचाई और कभी भी वह ससुराल नहीं गई. वह हमेशा अपने घर पर ही रही. इतना ही नहीं उनके ससुर किशन सिंह कई बार हेमा मालिनी से उनके घर पिता और भाई से मिलने के लिए आया करते थे. धर्मेंद्र के पिता किशन सिंह देओल, हेमा मालिनी के घर पर अपने समधी से हाथ नहीं बल्कि पंजा लड़ाने के लिए जाया करते थे.

चाय की चुस्की लेने हेमा मालिनी के घर जाते थे ससुर

हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी की किताब में इस बात का जिक्र किया और बताया था कि ससुर पिता को हराने के बाद में कहा करते थे कि तुम लोग भी मक्खन खाया करो. इडली-साम्भर से ताकत नहीं मिलती है. यहां तक की हेमा मालिनी के ससुर उनके घर पर जाकर चाय की चुस्कीयां लोया करते थे.

धर्मेंद्र के पिता थे स्कूल टीचर

अगर हम धर्मेंद्र के पिता किशन सिंह की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह पंजाब में स्कूल टीचर हुआ करते थे. लेकिन बाद में वह अपने सभी बच्चों के साथ में मुंबई रहने के लिए आ गए थे. लेकिन वह कभी भी नहीं चाहते थे कि उनके बेटे धर्मेंद्र कभी एक्टर बने. हेमा मालिनी ने अपनी किताब में जिक्र किया था कि धर्मेंद्र के पिता बहुत ही ज्यादा खुशमिजाज थे. अगर हम हेमा मालिनी के पिता की बात करें तो उनका नाम रामानुजन चक्रवर्ती था और वह कभी भी नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस की शादी धर्मेंद्र के साथ हो.

Read more about: hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X