ना कैटरीना ना ऐश्वर्या.. सलमान खान ने इस एक्ट्रेस को किया था शादी के लिए प्रपोज, मुंह पर किया रिजेक्ट!

सलमान खान करियर की शुरुआत से ही अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने अफेयर्स और गर्लफ्रेंड्स को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। करीब आधा दर्जन हीरोइनों से उनका नाम जुड़ा है। कहा जाता है कि सलमान खान ने किसी शादी करने की पहल नहीं की थी।
लेकिन अब हम आपको एक ऐसी अदाकारा का नाम बताने जा रहे हैं जिन्होने सलमान खान को रिजेक्ट कर दिया था। कहा जाता है कि सलमान खान ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया था।
सलमान खान 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन इस वक्त भी उनकी गिनती इंडिया के सबसे योग्य कुंवारों में होती हैँ। हालांकि एक बार सलमान खान की शादी संगीता बिजलानी से होते होते रह गई थी।
शर्मिन सहगल ने किया रिजेक्ट
शर्मिन सहगल हाल ही में हीरामंडी को लेकर चर्चा में आई हैं। वो निर्देशक संजय लीला भंसाली की भतीजी हैं। सलमान खान को लेकर एक इंटरव्यू में उन्होने बात करते हुए खुलासा किया था कि पहली बार सलमान खान से उनकी मुलाकात हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुई थी। उस वक्त शर्मिन महज 2 या 3 साल की थीं। उस दौरान सलमान खान ने मजाक में उनसे शादी करने की बात कही थी। हालांकि मैने हंसते हुए मना कर दिया था। जी हां, 3 साल की शर्मिन के साथ सलमान खान ने मजाक में शादी के लिए कहा था।
सलमान खान की फैन हैं
इस इंटरव्यू के दौरान शर्मिन ने कुबूल किया कि वो अभी भी सलमान खान की फैन हैं और उनको बहुत पसंद करती हैँ। खास तौर पर "प्यार किया तो डरना क्या" के उनके गाने "ओ ओ जाने जाना" का आनंद वो आज भी लेती हैँ। शर्मिन ने हीरामंडी में बेहतरीन रोल निभाया है और लोगों ने उनको नोटिस किया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि सलमान खान का रिएक्शन किस तरह से इसपर सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications