डायरेक्टर की बात मानने से किया इनकार, अजय देवगन की फ़िल्म से धोया हाथ, नेहा धुपिया की खुली किस्मत

 Gracy Singh Rejected Ajay Devgan Film

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे रहे हैं जिनको इंडस्ट्री में काफी ज्यादा सफलता हासिल होने के बावजूद आज वह गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. उन्हें में से एक एक्ट्रेस है ग्रेसी सिंह जिन्होंने 'गंगाजल' और 'लगान' जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस की लोकप्रियता भी काफी ज्यादा हो गई थी. लेकिन उन्होंने कई सारी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया और खुद ही के पैर पर कुल्हाड़ी मार ली.

अजय देवगन की फिल्म को मारी लात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ग्रेसी सिंह का आज भले ही करियर ग्राफ पूरी तरीके से गिर चुका हो लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब वह सफलता के मामले में अच्छे-अच्छो को पछाड़ देती थी. एक्ट्रेस अपनी शर्तों पर काम करती थी. लेकिन बताया जाता है कि जब एक्ट्रेस का करियर पीक पर था तो उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी मशहूर फिल्मों को ठुकरा दिया था और उनमें से अजय देवगन की फिल्म भी शुमार थी.

फ़िल्म में बिकिनी पहनने से था एतराज

दरअसल आपको बता दे की ग्रेसी सिंह को साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत' में लीड किरदार का ऑफर मिला था. लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया और बाद में नेहा धूपिया को ये फ़िल्म मिली. खबरों के अनुसार इस फिल्म का सबसे पहले ऑफर ग्रेसी सिंह के पास ही आया था. वह फिल्म के लिए राजी हो गई थी और बाद में जब उन्हें पता चला कि एक सेन की डिमांड पूरी करने के लिए उन्हें बिकिनी पहननी पड़ेगी तो उन्होंने सीधे मना कर दिया. बाद में डायरेक्टर ने उनको फिल्म से रिप्लेस कर दिया और नेहा धूपिया को यह मौका मिला.

नेहा धुपिया की चमकी किस्मत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'कयामत' से की थी. यह उनकी पहली फिल्म थी जिसमें वह अजय देवगन के साथ में नजर आई थी. यहां तक की इस फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे और परदे पर नेहा एक तरीके से छा गई थी.

नेहा बनी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस

बाद में नेहा धूपिया ने 'जूली' फिल्म में काम किया और साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ने उनकी किस्मत पलट दी. इस फिल्म ने उनको हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार कर दिया. इसके बाद में उनको कई सारी बड़ी फिल्मों में काम करने का मौका मिला. जिसमें क्या कूल है हम, दस कहानियां और हिंदी मीडियम जैसी फ़िल्में भी शुमार है.

नेहा और ग्रेसी के डेब्यू में था सिर्फ 2 साल का गैप

नेहा धूपिया और ग्रेसी सिंह के डेब्यू फिल्म में सिर्फ 2 साल का गैप था और एक तरफ ग्रेसी ने अपने करियर की शुरुआत 14 साल पहले यानी कि साल 1999 में की थी. एक्ट्रेस को सबसे पहले फ़िल्म 'हु तू तू' में देखा गया था. वहीं दूसरी तरफ साल 2001 में नेहा धूपिया ने बॉलीवुड करियर में अपना कदम रखा था. ग्रेसी सिंह का करियर फिल्म 'लगान' से आगे बढ़ा. इसके बाद उन्होंने अजय देवगन के साथ में फिल्म गंगाजल, संजय दत्त के साथ में मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में काम किया. ग्रेसी सिंह का करियर अच्छा खासा चल रहा था, लेकिन अचानक से उनके कदम लड़खड़ाने लगे और उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई.

More from Filmibeat

Read more about: gracy singh ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X