जब इस हसीना संग गोविंदा को होटल में किया गया था स्पॉट! उजड़ते-उजड़ते बची थी शादीशुदा जिंदगी

Govinda and Rani Mukerji Extra Marital Affair

Govinda and Rani Mukerji Extra Marital Affair: 90 के दशक के दिग्गज अभिनेता गोविंदा अभी के समय पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। आज ही के दिन सुबह-सुबह एक खबर सामने आई की एक्टर के पैर में गोली लग गई है। हालांकि यह एक एक्सीडेंट था। एक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था और अब एक्टर खतरे से बाहर है।

लेकिन गोविंदा अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी और लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा रहती है। गोविंदा ने सुनीता आहूजा के साथ शादी की और दोनों अक्सर किसी न किसी शो में साथ में नजर भी आ जाते हैं।

लेकिन आज हम आपको गोविंदा के एक ऐसे अफेयर के बारे में बताने वाले हैं इसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी के साथ गोविंदा के अफेयर की। दोनों के अफेयर की खूब चर्चा भी हुई थी और खबर तो यह भी आई थी कि इसके बाद में एक्टर के पत्नी सुनीता के साथ रिश्ते भी बिगड़ने लग गए थे।

यहां तक कि जब गोविंदा और रानी मुखर्जी की अफेयर की खबरें सामने आई थी तो बॉलीवुड की गलियों में भी काफी ज्यादा बवाल देखने को मिला था। हालांकि बाद में कभी भी दोनों ने साथ में काम नहीं किया। साल 2000 से लेकर 2002 के बीच में दोनों को एक साथ लगातार तीन फिल्मों में देखा गया।

इसी के बाद से लगातार रानी और गोविंदा के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। दरअसल, रानी और गोविंदा को एक पैपराजी ने होटल के रूम में देख लिया था और तभी से दोनों की अफेयर की चर्चा सामने आई। हालांकि कभी भी एक्टर ने इस पर खुलकर बात नहीं की। जैसे तैसे सुनीता के साथ उनकी शादी बच गई थी।

रानी मुखर्जी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बाद लगातार गोविंदा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर ध्यान दिया। अब आज सुनीता के साथ वह काफी हंसी ख़ुशी जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन जब से एक्टर को लेकर खबर आई है कि उनको गोली लगी है तभी से हर फैन उनके लिए दुआएं करता हुआ नजर आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: govinda rani mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X