Throwback: जब करण जौहर पर बरस पड़ा था 90s का ये सुपरस्टार, जमकर निकाली थी भड़ास
गोविंदा 80 और 90 के दशक के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं जो अपने रिश्तों को लेकर हमेशा से खुलकर बोलते आए हैं। डेविड धवन के साथ कई ज़बरदस्त हिट फिल्में दे चुके गोविंदा ने उनके साथ भी अपने कड़वे रिश्ते के बारे में खुलकर कहा था। यही नहीं उन्होंने 2017 में करण जौहर पर भी अपनी भड़ास निकाली थी। करण जौहर पर उनके बयान ने खूब सुर्ख़ियां बटोरी थी।

गोविंदा ने फिल्ममेकर करण जौहर को डेविड धवन से भी अधिक ख़तरनाक बताया था। 2017 में 'आ गया हीरो' फिल्म की रिलीज के वक़्त उन्होंने कहा था कि उन्हें ये बात नहीं अच्छी लग रही है कि वरुण धवन की फिल्म 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' को करण जौहर उनकी फिल्म के एक सप्ताह बाद रिलीज कर रहे हैं। पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान गोविंदा से दरअसल पूछा गया था कि क्या वो कभी भी 'कॉफी विद करण' में हिस्सा लेंगे।
करण को कहा था ख़तरनाक
इस पर गोविंदा ने कहा था- 'अगर वो गोविंदा को अपने शो पर बुलाते हैं तो यह उनके लिए राष्ट्रीय सम्मान की बात होगी। लेकिन, वो मेरी फिल्म के एक सप्ताह बाद वरुण धवन की फिल्म रिलीज कर रहा है। वो दिखाता है कि वो बहुत विनम्र और मासूम है लेकिन वो डेविड धवन से भी ज्यादा ईर्ष्यालु और खतरनाक है।'
मुझे कभी सीधा नहीं लगता
आगे उन्होंने कहा था, 'उसने पिछले 30 सालों में कभी मुझे नहीं बुलाया। वो उन एक्टर्स की तरफ नहीं देखता या हैलो तक नहीं बोलता जो उसके ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। मुझे शक है, वो इतना विनम्र नहीं है। ये उसकी जानबुझ बनाया गया प्लान कि वो अपनी फिल्म मेरी फिल्म के एक सप्ताह बाद रिलीज कर रहा है। मुझे वो कभी सीधा नहीं लगता।'
डेविड धवन के साथ दी कई हिट फिल्में
आपको बता दें कि 1986 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 80 और 90 के दशक के वो सुपरस्टार बन गए। उन्होंने डेविड धवन के साथ मिलकर कई हिट फिल्में भी दी जिसमें राजा बाबू, हीरो नंबर वन और पार्टनर भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications












