'कैसे दामाद हैं शाहरुख?', जब गौरी खान के पिता से किया गया सवाल, किंग खान ने ससुर जी को कही ऐसी बात

Gauri Khan Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Gauri Khan Love Story: शाहरुख खान और गौरी खान को बॉलीवुड में पावर कपल कहा जाता है और आपको बता दें कि दोनों की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं है। दोनों एक दूसरे से शिद्दत वाला प्यार करते हैं और घर वालों के खिलाफ जाकर धर्मों की परवाह किए बिना उन्होंने अपने प्यार को मुकम्मल किया।

शाहरुख और गौरी दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे को अपना धर्म अपनाने के लिए कभी भी बाध्य नहीं किया। शाहरुख की यही बात उनके ससुर रमेश चंद्र छब्बर को काफी पसंद आई और एक बार एक्टर के बारे में उनके ससुर जी से यही पूछा गया था। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल नजर आ रहा है।

दरअसल इंस्टाग्राम पर एक पेज द्वारा जीना इसी का नाम है टीवी शो का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में लंगर फारुख शेख ने शाहरुख के ससुर रमेश से सवाल किया कि एक्टर कैसे दामाद है? जिस पर शाहरूख ने अपने ससुर जी से मजाक में कहा की बेटी अभी भी मेरे घर पर है। इसके बाद रमेश चंद्र ने एक शायरी बोली।

शाहरुख खान के ससुर जी ने कहा कि बड़ी मुद्दत से होता है चमन में दीदार पैदा और शाहरुख खान की वह तारीफ करते हुए नजर आते हैं। इस बात से तो साफ पता चलता है कि यह शाहरुख खान एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ बहुत ही बेहतरीन पति से लेकर पिता और दामाद भी है। गौरी के पिता का यह थ्रोबैक वीडियो अब लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

हालांकि आपको बता दें कि गौरी खान के पिता रमेश चंद्र की 2016 में मृत्यु हो गई थी और वह आर्मी बैकग्राउंड से जुड़े हुए थे। बाद में उन्होंने गारमेंट्स का बिजनेस भी शुरू कर लिया था और पंजाब से दिल्ली जाकर शिफ्ट हो गए थे। शादी के दौरान गौरी 21 और शाहरुख 26 साल के थे। दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 में शादी की थी।

लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से गौरी के माता-पिता इस शादी को लेकर तैयार नहीं थे और इसीलिए उन्होंने शाहरुख का नाम बदलकर अभिनव रख दिया था। लेकिन आज के समय में गौरी और शाहरुख बहुत ही अच्छे तरीके से खुशहाल अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों के तीन बच्चे भी हो चुके हैं।

Read more about: gauri khan shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X