..................... 'मैं रोती रही और शाहरुख...' 17 साल बाद फराह खान ने वैनिटी वैन के अंदर हुए इस किस्से से उठाया पर्दा? When Farah Khan became pregnant during IVF, she kept crying for hours holding Shahrukh Khan's hand - Hindi Filmibeat

'मैं रोती रही और शाहरुख...' 17 साल बाद फराह खान ने वैनिटी वैन के अंदर हुए इस किस्से से उठाया पर्दा?

farah khan shahrukh khan

मशहूर कोरियाग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान को लेकर मशहूर है कि वो काफी मुंहफट हैं। कई बार वो कुछ ऐसा कह डालती हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैँ। लेकिन वो काफी दर्द से गुजर चुकी हैं जिसका खुलासा उन्होने एक वीडियो में किया था।

ये थ्रोबैक वीडियो फिर से आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में फराह खान ने अपने तीन बच्चों, आईवीएफ और शाहरुख खान को लेकर कुछ बातें बताई हैं। फराह खान का कहना है कि फूट फूटकर रोती रही थी और.. बेबी कंसीव करने को लेकर उनका ये सारा किस्सा हुआ था।

फराह खान के लिए कंसीव करना काफी मुश्किल था और उस वक्त उनकी उम्र करीब 40 साल हो चुकी थी। फराह ने बताया कई बार कोशिश करने के बाद वो प्रेग्नेंट हुईं थीं।

रोती रही थीं फराह खान

फराह ने बताया कि वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और इस दौरान शुरुआत के 5-6 महीने काफी बुरे कठिन थे। डॉक्टर ने कॉल करते उनसे बताया था कि इस बार उनकी प्रेग्नेंसी बिल्कुल हेल्दी है और किसी तरह की कोई गड़बड़ नहीं हुई है। ये वो लम्हा था जब फराह खान शाहरुख खान के साथ शूटिंग कर रही थी और कॉमेडी सीन का शॉट चल रहा।

जैसे ही डॉक्टर की ये बात उन्होने सुनी तो कॉमेडी सीन के बीच ही उन्होने जोर जोर से रोना शुरु कर दिया। ये सब शाहरुख खान देखकर हैरान हो गए और वो मुझे वैनिटी में लेकर चले गए। इस दौरान कई घंटो तक मैं रो रही थी और शाहरुख खान देखते रहे। फराह ने ये खुलासा भी किया कि शाहरुख खान और उनकी मां ही वो पहले शख्स थे जिनको उन्होने बताया था कि वो तीन बच्चों की मां बनने वाली हैं।

शूट की हैं बेहतरीन फिल्में

फराह खान एक शानदार कोरियोग्राफर तो हैं ही लेकिन उन्होने कई शानदार फिल्में भी डायरेक्ट की हैँ। इस लिस्ट में ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में शामिल हैं। फराह खान लगातार काम कर रही हैं और अक्सर रियालिटी शोज में भी नजर आती रहती हैं।

Read more about: farah khan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X