जब अपने फेवरेट स्टार्स के लिए फैंस ने पार कर दी सारी हदें, यहां जानें क्या है पूरा माजरा

हाल ही में एयरपोर्ट पर सारा अली खान को उनकी एक फैन ने कंधे पर अजीब तरीके से टच करने की कोशिश की थी, जिसके बाद वह डर गयी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इससे पहले भी कई बार फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के साथ कोई ऐसी हरकतें कर चुके हैं जिसकी वजह से सेलिब्रिटी हैरान और परेशान रह जाते हैं। सालों पहले फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था।
दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग बिहार के राजगीर में हो रही थी जहां एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी पर जाने के लिए केबल कार का सहारा लिया जाता है। लेकिन हेमा मालिनी और देव आनंद जब केबल कार से पहाड़ी पार करने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय हेमा मालिनी के सिरफिरे फैन ने बीच रास्ते में ही उनकी केबल कार को रोक दिया था। इस वजह से वहां काफी हंगामा भी मच गया था।
आइए आपको ऐसे ही कुछ किस्से बताते हैं जब फैंस ने अपने स्टार्स के लिए सारी हदें पार कर दी :

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ के एक दीवाने ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। वह जहां जाती थी, उनका वो फैन वहीं आ धमकता था। लेकिन जब उसने कैटरीना के घर में घुसने की कोशिश की तो कैटरीना ने पुलिस कंप्लेंट करवाई थी।

सलमान खान
पूरी दुनिया बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फैन है। लेकिन फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के दौरान उनके एक फैन ने उनसे मिलने के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन को तो उनके एक फैन ने सीधे ब्राइडल ड्रेस भी भिजवा दी थी। इसके साथ उसने गहने भी भिजवाए थे। साथ ही कहा था कि अगर सुष्मिता ने इन्हें नहीं पहना तो वह अपनी जान दे देगा। इसके बाद सुष्मिता ने भी पुलिस कम्प्लेन की थी।

अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की शादी के समय एक मॉडल ने उनके घर के सामने हंगामा मचा दिया था। इस मॉडल ने दावा किया था कि अभिषेक से उनकी शादी हो चुकी है और ऐश्वर्या राय उसके पति को छीनने की कोशिश कर रही है। इसके बाद इस मॉडल ने अभिषेक बच्चन के घर के सामने अपने हाथों की नस काट ली थी।

आदित्य रॉय कपूर
एक महिला फैन आदित्य रॉय कपूर के प्यार में इस कदर खो गयी कि उसने आदित्य को खून से लव लेटर लिखकर भेजा था। इसके बाद आदित्य ने इस लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी।

कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को उनका एक फैन लगातार लव लेटर और गिफ्ट्स भेजता था। आखिरकार तंग आकर एक दिन कंगना ने उस शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।


Click it and Unblock the Notifications