जब इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को कहा था प्लास्टिक, बीच में बंद करना पड़ा था ये शो

emraan hashmi, aishwarya rai bachchan

When Emraan Hashmi Said Plastic to Aishwarya- कई बार सितारों के द्वारा कुछ ऐसा हो जाता है जिसका उम्मीद किसी को नहीं होती है। इस वक्त एक ऐसा ही किस्सा सामने आया है जिसको जानकर आप हैरान होने वाले है। क्या कभी ऐसा हो सकता है किसी टॉप के हीरो के द्वारा किसी टॉप की एक्ट्रेस की बुराई की गई हो।

लेकिन ऐसा एक एक बार करण जौहर के टॉक शो पर हुआ था। इस दौरान सामने इमरान हाशमी बैठे थे और उन्होने ऐश्वर्या राय बच्चन को कुछ ऐसा कह डाला था कि करण ने बीच में शो को रोक दिया था। इस बात को हाल ही में इमरान ने फिर से बताया है।

क्या बोले इमरान हाशमी

दरअसल इस दौरान इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के प्लास्टिक सर्जरी की बात चल रही थी। इस दौरान इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन को प्लास्टिक कह डाला था। जी हां, इस दौरान इमरान हाशमी बॉलीवुड बबल से बात कर रहे थे। उन्होने बात करते हुए उस घटना का जिक्र किया।

इमरान बोले, ''ये एक रैपिड फायर राउंड था और करण लगातार सवाल पूछ रहे थे। इस दौरान मैंने प्लास्टिक वाली बात पर ऐश्वर्या राय का नाम ले लिया। करण ने फौरन सीन कट कर दिया और एक बार चारो तरफ देखा। शूट फिर से शुरु हुआ लेकिन इस वजह से काफी हंगामा हो गया। हालांकि मैं ऐश से काफी प्यार करता हूं लेकिन मेरी उस बात को काफी बड़ा बना दिया गया।''

वर्कफ्रंट

इमरान हाशमी इस वक्त एक वेब शो को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसका नाम शो टाइम है। ये शो 8 मार्च को रिलीज लिए पूरी तरह से तैयार है। आखिरी बार अभिनेता को सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था जहां उन्होने एक दमदार विलेन का किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X