''आमिर खान को सीनियर की तरह बर्ताव करना चाहिए.. सुपरस्टार की तरह नहीं..''
एक समय पर सुपरस्टार रहीं दिव्या भारती का दिलचस्प इंटरव्यू पढ़ें यहां। जब आमिर खान की वजह से दिव्या भारती रोईं थी और सलमान ने उनका साथ दिया था।
यदि दिव्या भारती को सबसे छोटी उम्र की सुपरस्टार कहा जाए.. तो गलत नहीं होगा। एक के बाद एक बॉलीवुड को धमाकेदार फिल्में देने वाली इस एक्ट्रेस की उम्र भले ही ज्यादा ना रही हो.. लेकिन हर बॉलीवुड प्रेमी आज भी इनकी खूबसूरती पर फिदा है।
''सलमान खान बहुत बुरे एक्टर हैं.. मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं....''
ऋषि कपूर से लेकर शाहरूख खान, गोविंदा, सनी देओल सबसे साथ दिव्या भारती ने सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिर भी बॉलीवुड के कुछ स्टार्स हैं, जिनसे उनकी कभी नहीं बनी। हम यहां लेकर आए हैं दिव्या भारती की एक दिलचस्प इंटरव्यू। जहा उन्होंने बताया कि आमिर खान की वजह से रात भर रोईं थी।

दिव्या भारती ने इस इंटरव्यू में आमिर खान के खिलाफ काफी कुछ कहा है, जबकि सलमान खान की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही जूही चावला के साथ अपने कंपिटिशन पर भी बातें की।

आमिर खान से अनबन
1992 में स्टारडस्ट को दिये एक इंटरव्यू में दिव्या भारती ने आमिर खान से अपनी अनबन पर खुलकर बातें की। उन्होंने कहा- आमिर खान को मुझसे अपसेट नहीं होना चाहिए। बल्कि मुझे उस आदमी से अपसेट होना चाहिए।

मुझसे छोटी सी गलती हुई
जब आप लाइफ शो करते हो.. जाहिर है आपसे कुछ गलती हो सकती है। मुझसे भी एक गलती हुई थी, लेकिन इतनी छोटी कि किसी ने नोटिस भी नहीं किया। मैंने तुरंत ही परर्फोमेंस से कवर कर लिया। लेकिन आमिर को पता चल गया क्योंकि उन्हें परर्फोमेंस पता थी। अगले ही पल मुझे बताया गया कि वो कोरियोग्राफर की बहन के साथ रिहर्सल करना चाहते हैं। अब मैं क्या बोलती..

आमिर ने कहा- मैं बहुत थक गया हूं
लेकिन किस बात ने मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया.. जब मैंने आमिर खान को स्टेज पर जूही चावला के साथ परर्फोम करते देखा। क्योंकि मेरे पास सिर्फ परर्फोमेंस ही थे करने को.. जबकि जूही के पास पहले से ही काफी नंबर्स थे। शो के दौरान बाकी डांस से भी आमिर बाहर हो गए, जो उन्हें मेरे साथ करने थे। उन्होंने कहा कि मैं बहुत थक गया हूं।

मुझे रोना आ गया
मुझे रोना आ गया। फिर सलमान खान मेरी बचाव में आए। बहुत सारे परर्फोमेंस करने के बाद भी और पैर में चोट के बावजूद.. सलमान ने मेरे साथ परर्फोमेंस दिया। सलमान खान की अच्छाई ने मेरे दिल को छू लिया। मुझे यकीन है कि आमिर को यह अच्छा नहीं लगा होगा।

सीनियर की तरह बर्ताव करना चाहिए.. ना कि स्टार की तरह
दिव्या भारती ने आगे कहा- मुझे दुख है कि आमिर ऐसा बर्ताव करते हैं। बतौर सीनियर उनके हिसाब से यदि हम जूनियर कुछ गलती करते हैं तो हमें बाहर हो जाना चाहिए। जबकि एक सीनियर होने के नाते उन्हें हमें समझाना चाहिए। उन्हें एक सीनियर की तरह बर्ताव करना चाहिए.. ना कि स्टार की तरह।

क्या फर्क पड़ता है मैं इन्गोर करूं या नहीं
फिर शो के एक ऑरगनाइजर ने मुझे बताया कि आमिर को लगा कि मैं उन्हें इग्नोर कर रही हूं। लेकिन आप ही बताइए.. उन्हें क्या फर्क पड़ता है मैं इन्गोर करूं या नहीं.. मैं आमने सामने आने पर हमेशा उन्हें हाई, हैलो से विश करती थी.. मैंने इग्नोर किया ही नहीं।

मैं बाथरूम में बैठकर घंटों रोई थी
आमिर के बर्ताव से मुझे इतना दुख पहुंचा था, मैं बाथरूम में बैठकर घंटों रोई थी। मुझे बहुत बुरा लगाथा। लेकिन मैंने आगे बढ़कर परर्फोमेंस दी। क्योंकि हम सभी को परर्फोमेंस के लिए पैसे दिये गए थे। भगवान का शुक्रिया की सलमान समय पर आए और उन्होंने मेरी मदद की।

आमिर की वजह से फिल्म डर से आउट
यशराज की फिल्म डर में पहले दिव्या भारती फाइनल थीं। लेकिन आमिर खान ने बार बार जूही चावला को लेने की बात कही। जबकि सनी देओल दिव्या भारती को ही फिल्म में चाहते थे। दिव्या देश में नहीं थी.. जब वापस आईं तो उन्हें पता चला कि फिल्म में जूही, आमिर और सनी देओल हैं। लेकिन फिर फिल्म में आमिर की जगह शाहरूख ने ले ली।


Click it and Unblock the Notifications