जब इस डायरेक्टर ने राज कपूर को जड़ा था थप्पड़, रातों-रात एक्टर की बदल गई थी किस्मत!

Kedar Sharma Slapped Raj Kapoor: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी रोचक किस्से भी हैं जो आज भी लोगों को काफी ज्यादा हैरान कर देते हैं। आज हम आपको डायरेक्टर केदार शर्मा और दिग्गज अभिनेता राज कपूर से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं। जिसमें राज कपूर को डायरेक्टर ने एक थप्पड़ मारा और वहीं से राज कपूर की किस्मत बदल गई।

Raj Kapoor

कई मशहूर फिल्में बना चुके हैं केदार शर्मा

मशहूर डायरेक्टर केदार शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने चित्रलेखा, जोगन और सुहागरात जैसी कई सारी शानदार फिल्में हिंदी सिनेमा को दी है। 12 अप्रैल को उनकी जयंती भी मनाई जाती है।

अगर हम डायरेक्ट केदार शर्मा की बात करें तो वह पंजाब से आते थे और काम की तलाश में मुंबई आ गए। शुरुआत में तो उनको काफी संघर्ष करना पड़ा और वह बाद में जब कोलकाता पहुंचे तो एक फिल्म देखकर उनके मन में सिनेमा में काम करने को लेकर उत्साह जाग गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिनेमैटोग्राफर के तौर पर की और फिर डायरेक्शन में आ गए। उनकी फिल्में काफी ज्यादा पसंद की जाने लगी।

केदार शर्मा ने राज कपूर को जड़ा था थप्पड़

पृथ्वीराज कपूर ने जब डायरेक्टर केदार शर्मा को कहा कि वह उनके बेटे राज कपूर को काम सिखाएं तो डायरेक्टर ने भी राज कपूर को काम सिखाने के लिए रख लिया। शुरू में तो राज कपूर क्लैपर बॉय का काम किया करते थे। एक दिन तो शूटिंग के वक्त राज कपूर क्लैप देने की जगह अपने बालों को ठीक करते हुए नजर आए। जब डायरेक्टर केदार शर्मा ने यह देखा तो उनको गुस्सा आ गया और उन्होंने राज कपूर को जोरदार थप्पड़ मार दिया।

जब डायरेक्टर को अपनी गलती का हुआ था एहसास

लेकिन बाद में डायरेक्ट केदार शर्मा को इस बात का एहसास हो गया था कि राज कपूर कुछ बड़ा करने के लिए बने हैं और उन्होंने ठान लिया के वह उनको कैमरे के सामने लेकर आएंगे। इसके बाद अगले ही दिन डायरेक्टर ने राज कपूर को फिल्म नीलकमल के लिए साइन कर लिया और फिल्म में मधुबाला उनके साथ में नजर आई थी। इसी फिल्म से राज कपूर के करियर में चार चांद लग गए।

राज कपूर ने डायरेक्ट संग कई और फिल्मों में किया था काम

नीलकमल फिल्म के हिट हो जाने के बाद में राज कपूर ने केदार शर्मा के साथ में 'बावरे नैन' नाम की फिल्म में भी काम किया था। इसके बाद में धीरे-धीरे राज कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार कहलाने लगे। केदार शर्मा ने भी अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी और उन्होंने सिर्फ बड़े कलाकारों के साथ में ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी काफी शानदार फिल्में बनाई है। वह एक गीतकार भी थे और उन्होंने 'हमारी याद आएगी' जैसे गीत भी लिखे थे। साल 1999 में उनका निधन हो गया। लेकिन आज भी उनकी फिल्में लोगों के दिलों में बसी हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: raj kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X