जब बेटी Twinkle Khanna संग पोज़ देने से Dimple Kapadia ने कर दिया था मना, बोली- मैं जूनियर्स के साथ...

When Dimple Kapadia Refused To Pose With Twinkle Khanna: डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ एक गहरा बॉन्ड शेयर करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक बार उन्होंने पब्लिक इवेंट के दौरान डिंपल कपाड़िया ने अपनी ही बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ पोज़ देने से मना कर दिया था। साथ ही कहा था कि वह जूनियर्स के साथ पोज़ नहीं देती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई में एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ में आए थे। इसी इवेंट में डिंपल कपाड़िया भी पहुंची थी। तब पैपराजी ने डिंपल से ट्विंकल के साथ में पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि मैं जूनियर्स के साथ में पोज नहीं देती हूं, सिर्फ सीनियर्स।
अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है क्योंकि इससे पहले भी डिंपल कई बार ट्विंकल की खिंचाई कर चुकी है। हालांकि यह सिर्फ मस्ती मजाक वाला था। पर्दे के पीछे दोनों मां बेटी बहुत ही प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं।
अगर हम ट्विंकल खन्ना की बात करें तो उन्होंने सालों पहले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अभी के वक्त में वह एक राइटर बन चुकी है और किताबें भी लिख रही हैं। इसी के अलावा ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार अपनी जोड़ी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। दोनों कभी भी कपल गोल्स देने का मौका नहीं छोड़ते।


Click it and Unblock the Notifications











