Throwback: जब राजेश खन्ना से शादी को डिंपल कपाड़िया ने माना था भूल, कहा था- घर में कदम रखते ही...

Dimple Kapadia and Rajesh Khanna Throwback: डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्हें पहली फिल्म के बाद रातों रात स्टार बन गई थीं। महज 13 साल की डिंपल कपाड़िया को राज कपूर ने अपनी फिल्म 'बॉबी' के लिए फाइनल किया था और 16 साल में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी।
डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर की इस फिल्म से पहले राज कपूर की 'मेरा नाम जोकर' फ्लॉप हो गई थी और उन्हें अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ा था लेकिन 'बॉबी' को मिली अपार सफलता की वजह से उनके सारे कर्ज खत्म हो गए थे। डिंपल कपाड़िया के लुक्स और कपड़ों के अलावा फिल्म के गाने भी खूब पॉपुलर हुए थे लेकिन, इसके बाद भी उन्होंने तुरंत राजेश खन्ना से शादी कर सबको चौंका दिया था।
पहली फिल्म के बाद खुद से दोगुनी उम्र के अभिनेता से शादी करने की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। तब डिंपल कपाड़िया को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि पहली फिल्म के बाद उन्हें मिली सफलता इससे दांव पर लग जाएगी या यूं कहें पल भर में गायब हो जाएगी।
डेब्यू के बाद 11 साल का ब्रेक
आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने डेब्यू के बाद राजेश खन्ना से शादी की थी और 11 सालों का ब्रेक लिया था। इस दौरान वो दो बच्चियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना की मां भी बन चुकी थीं। हालांकि, तब उनके और राजेश खन्ना के रिश्ते के बीच काफी खटपट चल रही थी। 1984 में सागर फिल्म की रिलीज के दौरान उन्होंने इस बारे में बात भी की थी।
शादी को बताया भूल
डिंपल कपाड़िया ने तब कहा था कि शादी के बाद राजेश खन्ना के घर में कदम रखते ही उन्हें एहसास हो गया था कि उन्होंने शादी कर भूल कर दी है। इसके बारे में इंडिया टूडे से बातचीत में उन्होंने अपने दिल की बात रखी थी और शेयर किया था कि राजेश खन्ना से शादी के लिए वो कैसे तैयार हो गई थीं।
फ्लाइट में किया प्रपोज
डिंपल कपाड़िया ने कहा था - 'मैंने उन्हें अच्छी तरह से तब जाना जब शादी में सिर्फ 7 दिन बचे थे। हम अहमदाबाद किसी शो के लिए जा रहे थे। वो पूरे सफर में मेरे सामने ही बैठे थे लेकिन उन्होंने मुझसे एक शब्द भी बातचीत नहीं की। जैसे ही फ्लाइट लैंड करने वाली थी वो मेरी तरफ मुड़े और कहा कि वो मुझसे शादी करना चाहते हैं।'
अपनी सफलता का नहीं हुआ एहसास
उन्होंने इस इंटरव्यू में ये भी कहा था कि जिस दिन मैंने और राजेश ने शादी की उसी दिन से हमारे घर की खुशियां और जिंदगी जैसे खत्म होने लगीं।' डिंपल कपाड़िया ने ये भी माना था कि वो 'बॉबी' से मिली सफलता को नहीं समझ पाई थीं।
1982 में छोड़ा राजेश का घर
1982 में डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना का घर छोड़ कर अपने घर में शिफ्ट हो गई थीं। वहीं, 2012 में राजेश खन्ना का निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications




