Dilip Kumar : जब शादी के बाद दिलीप कुमार आखिरी बार मिले मधुबाला से

when-dilip-kumar-met-madhubala-for-the-last-time-after-marriage

60 के दशक में अगर किसी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर रानी की तरह राज किया है तो वह है मधुबाला। अपनी बेहतरीन अदायगी और परफॉर्मेंस की वजह से मधुबाला अपने फैंस के दिलों पर शान से राज करती थी। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ मधुबाला दिलीप कुमार के साथ अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए भी चर्चा का विषय बनी रहती थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। मधुबाला की मौत सिर्फ 36 साल की उम्र में हो गयी थी। लेकिन क्या आपको पता है, अपनी मौत से पहले मधुबाला, दिलीप कुमार से मिली थी, आखिरी बार।

ऑटोबायोग्राफी में किया है जिक्र :

ऑटोबायोग्राफी में किया है जिक्र :

दिलीप कुमार और मधुबाला एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन किस्मत को उनका प्यार मंजूर नहीं था और दोनों को अलग होना पड़ गया था। मधुबाला से ब्रेकअप के बाद दिलीप कुमार ने कभी भी मधुबाला से कोई रिश्ता नहीं रखा। वह उनसे कोई बात नहीं करते थे। इस बात का जिक्र दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'Dilip Kumar: The Substance and the Shadow' में किया है। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में उस याद के बारे में भी लिखा है जब वह आखिरी बार मधुबाला से मिले थे और उस समय मधुबाला ने उनसे क्या कहा था, इसका भी जिक्र दिलीप कुमार ने किया है। दिलीप कुमार जब मधुबाला से आखिरी बार मिले उस समय उनका निकाह सायरा बानो से हो चुका था। दिलीप कुमार सायरा बानो के कहने पर ही मधुबाला से मिलने गये थे।

जब मैं पहुंचा ‘मधु’ के घर :

जब मैं पहुंचा ‘मधु’ के घर :

अपनी ऑटोबायोग्राफी में दिलीप कुमार ने लिखा है कि सायरा बानो से निकाह के तुरंत बाद उन्हें मधुबाला का मैसेज मिला कि वह उनसे मिलना चाहती हैं। सायरा बानो ने भी दिलीप कुमार से अनुरोध किया कि वह मधुबाला से मिले। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है, 'जब मैं 'मधु' के घर पहुंचा तो उसे कमजोर देखकर मुझे बड़ा दुःख हुआ। उसके चेहरे का पीलापन उसके खराब स्वास्थ्य को झुठला रहा था और उसके चेहरे की मुस्कुराहट ऐसा करने का प्रयास करती प्रतीत हो रही थी। मुझे देखकर वह बहुत खुश हुई।' दिलीप कुमार को देखते ही मधुबाला के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट आ गयी और उन्होंने दिलीप कुमार से कहा, 'हमारे शहजादा को उनकी शहजादी मिल ही गयी है। मैं बहुत खुश हूं।'

मैंने उसे आखिरी बार देखा :

मैंने उसे आखिरी बार देखा :

दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुभवों और यादों को शेयर किया है। निकाह के बाद मधुबाला से उनकी मुलाकात वाली घटना का जिक्र उन्होंने किताब में जिस जगह पर किया है, वहां उन्होंने लिखा है कि मधुबाला कुछ निजी समस्याओं को सुलझा नहीं पा रही थी। इसलिए वह दिलीप कुमार से मिलना चाहती थी। दिलीप कुमार ने मुधबाला से उन परेशानियों पर तब तक बात की जब तक वह निश्चिंत नहीं हो गयी। इस याद का जिक्र करते हुए दिलीप कुमार ने अपनी किताब में लिखा है, 'वह आखिरी बार था जब मैंने उसे देखा...।'

Read more about: dilip kumar madhubala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X