..................... When Dharmendra first wife Prakash kaur talk about Hema Malini and actor's wedding. जब धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की शादी पर छलका था पहली पत्नी का दर्द, कहा- "मैं हेमा की जगह होती तो.."। - Hindi Filmibeat

जब धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की शादी पर छलका था पहली पत्नी का दर्द, कहा- "मैं हेमा की जगह होती तो.."

dharmendra

Dharmendra first wife Prakash Kaur on Hema Malini: बॉलीवुड में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी हैं जिनकी चर्चा दशकों बाद तक होती है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी थे लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद उन्हें हेमा मालिनी पसंद आ गई।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को एक दूसरे से प्यार हो गया और धर्म बदल कर उन्होंने शादी कर ली। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हमेशा से मीडिया की चकाचौंध से दूर रही हैं। उन्हें कभी किसी इवेंट या पापाराजी द्वारा नहीं स्पॉट किया जाता है। कई बार उनकी तस्वीरें जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

कई साल पहले एक इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी के बारे में बात की थी। यह इंटरव्यू उन्होंने 1981 में दिया था।

जिंदगी के पहले और आखिरी शख्श धर्मेंद्र

प्रकाश कौर ने इस इंटरव्यू में कहा था कि धर्मेंद्र उनकी जिंदगी के पहले और आखिरी शख्स हैं। वो उनके बच्चों के पिता है और इस लिहाज से भी वो उनके मन में धर्मेंद्र के लिए बहुत प्यार और सम्मान है।

धर्मेंद्र पर अटूट विश्वास

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को लेकर प्रकाश कौर ने कहा था कि, जो हो रहा है सो हो रहा है और उन्हें समझ नहीं आता कि वो उन्हें दोष दे या अपनी किस्मत को। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वो कितनी दूर तक जाते हैं लेकिन मुझे जब उनकी जरूरत होगी वो हमेशा मेरे साथ होंगे। उन्होंने कहा था कि उन्हें धर्मेंद्र पर अटूट विश्वास है।

हेमा मालिनी के बारे बोलीं...

हेमा मालिनी के बारे में बात करते हुए प्रकाश कौर कहा कि अगर वो उनकी जगह पर होती तो कभी ऐसा नहीं करती। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें समझ आता है कि हेमा मालिनी किस दौर से गुजर रही हैं लेकिन एक मां और पत्नी की हैसियत से वो उन चीजों से सहमत नहीं हो सकती हैं जो उन्होंने (हेमा मालिनी) ने किया है। प्रकाश कौर ने 'वुमनाइजर' कहलाने पर धर्मेंद्र का बचाव भी किया था।

धर्मेंद्र-हेमा ने कई फिल्में की थी साथ

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कई फिल्में एक साथ की थी और इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। तब धर्मेंद्र शादीशुदा थे लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया बल्कि इस्लाम धर्म कबूल कर शादी कर ली।

धर्मेंद्र के 6 बच्चे

धर्मेंद्र को दोनों शादियों से 6 बच्चे हैं। वहीं, फिल्मों की बात करें तो धर्मेंद्र अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

Read more about: dharmendra hema malini bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X