धर्मेंद्र के साथ इस हसीना ने चलाया अफेयर, पति ने अभिनेता का गुस्से में कर दिया मुंह काला

धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें किवह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इतना ही नहीं हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र का दीवानापन कुछ इस कदर बढ़ गया था कि वह शोले के सेट पर भी उनके आसपास ही घूमते रहे। लेकिन हेमा के अलावा धर्मेंद्र का दिल एक ऐसी सुपरस्टार एक्ट्रेस पर आ गया कि इन दोनों के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं दोनों के अफेयर की खबरें एक्ट्रेस के पति के पास तक पहुंच गई थी और वह खुद एक बड़े निर्देशक हुआ करते थे।
जब मीना कुमारी और धर्मेंद्र आने लगे थे करीब
दरअसल आपको बता दें कि यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि खुद मीना कुमारी थी। एक वक्त था जब दोनों के बीच में काफी नजदीकियां बढ़ने लगी थी। धर्मेंद्र के करियर की शुरुआती दिनों में मीना कुमारी जैसी सुपरस्टार ने उनके साथ में काम करने के लिए मंजूरी दी थी। इसी के चलते दोनों के रिश्ते को लेकर काफी बातें की गई थी। धर्मेंद्र और मीना कुमारी को साथ में कई फिल्मों में देखा गया। हालांकि धर्मेंद्र ने अपने इस रिश्ते पर सफाई देते हुए यह भी कहा था कि मीना कुमारी एक सुपरस्टार है और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।
कमाल अमरोही तक अफेयर की पहुंची खबर
मीना कुमारी पहले से ही शादीशुदा थी और आपको बता दें कि उनके पति मशहूर डायरेक्टर कमाल अमरोही ही थे। अमरोही ने कई सारी मशहूर फिल्में हिंदी सिनेमा को दी थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त के बाद ही मीना कुमारी और कमाल का तलाक हो गया। लेकिन तलाक के बाद में धर्मेंद्र और मीना कुमारी की अफेयर की खबरें आए दिन छपती नजर आती थी।
कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र से लिया बदला
कुछ खबरों के अनुसार धर्मेंद्र और मीना कुमारी का ब्रेकअप हो गया था और एक्टर तो इस रिश्ते से पूरी तरीके से बाहर भी निकल गए थे। लेकिन कमाल अमरोही को यह बात खटक गई थी कि मीना कुमारी को धर्मेंद्र से प्यार हो गया था। इसी के चलते कमाल अमरोही के निर्देशन में बनी फिल्म रजिया सुल्तान में उन्होंने धर्मेंद्र को कास्ट किया। इतना ही नहीं बाद में इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र का मुंह काला करवा दिया था।
इस खबर पर धर्मेंद्र ने दी थी सफाई
इतना ही नहीं बाद में कई जगहों पर खबरें यह भी आई की फिल्म में मुंह काला करने की कोई भी जरूरत नहीं थी। कमाल अमरोही ने बस धर्मेंद्र के कारण मीना कुमारी को मिली तकलीफों के चलते ऐसा किया। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने सफाई देते हुए यह भी कह दिया था कि कमाल अमरोही ने किसी पुराने दर्द की वजह से मेरा मुंह काला नहीं किया। उन्होंने नीग्रो का किरदार निभाया था और इसीलिए ऐसा किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications














