दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को लेकर कही ऐसी ऐसी बातें, बढ़के ऋषि कपूर ने एक्ट्रेस को कर दिया किनारे

दीपिका पादुकोण आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनकी अदाकारी भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है। इसी के अलावा रणबीर कपूर भी कपूर खानदान के इकलौते बेटे हैं। आज के वक्त में वह भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और हाल ही में उनकी एनिमल फिल्म भी रिलीज हुई है।
दीपिका और रणबीर कर रहे थे एक दूसरे को डेट
लेकिन आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणबीर साल 2007 के दौरान फिल्म बचना ए हसीनों में साथ में नजर आए थे। यहीं से दोनों के अफेयर की शुरुआत हुई थी। एक वक्त आया जब दोनों सीरियस रिलेशनशिप में आ गए और दोनों की बॉन्डिंग भी काफी ज्यादा गहरी हो चुकी थी। कुछ खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण ने तो अपनी गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था।
दीपिका ने रणबीर संग अपने रिलेशनशिप पर किया खुलासा
इतना ही नहीं एक बार तो दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर के साथ में करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण पर पहुंची थी। दीपिका पादुकोण ने यहां पर सबको काफी हैरान कर देने वाली बातें बताई थी। लेकिन इससे पहले सोनम ने बताया कि रणबीर एक बहुत ही अच्छे दोस्त हैं लेकिन मुझे ऐसा नहीं पता था कि वह एक अच्छे बॉयफ्रेंड है या नहीं है।
रणबीर ने एक्ट्रेस को दिया था धोखा
लेकिन बाद में दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर बात की और बताया कि एक्टर ने उनको धोखा दिया था। अफवाह आने लगी थी कि रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ को डेट करना शुरू कर दिया है। हालांकि दीपिका पादुकोण ने उनका खुलकर नाम नहीं लिया था। जब दीपिका पादुकोण से सवाल किया गया कि क्या वह उन्हें माफ कर सकती है तो उन्होंने कहा कि कोई माफ कर दे लेकिन अगर यह आदत बन जाए तो।
कैटरीना कैफ को लेकर दिया रिएक्शन
लेकिन जब कैटरीना पर दिए हुए उनके रिएक्शन पर सवाल किया गया तो दीपिका ने बताया कि उन्हें वह बहुत अच्छे से नहीं जानती हैं। इसीलिए उनके लिए पसंद या नापसंद का उन्हें कुछ भी नहीं पता। आगे बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने यह भी कहा कि वह रणबीर को कंडोम का एक पैकेट गिफ्ट करना चाहती हैं।
ऋषि कपूर ने लगाई दीपिका को फटकार
दीपिका पादुकोण ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के दौरान आगे यह भी कहा कि अगर वह किसी भी दिन रणबीर के रूप में जागीं तो वह दोबारा सोना पसंद करेंगी। बाद में दीपिका पादुकोण ने एक्टर को सेक्स अपील के मामले में भी सबसे कम रेटिंग देते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। लेकिन जब इस शो को रिलीज किया गया तो ऋषि कपूर को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि किसी को अपने झगड़े ऐसे सरेआम नहीं बोलनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications