सलमान, आमिर और शाहरुख की फिल्मों को ठुकरा चुकीं दीपिका पादुकोण, इन बड़ी फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई ऐलान हुई फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार ऋतिक रोशन संग दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में देखने को मिलेगी। फाइटर फिल्म 2022 सितंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद की शाहरुख खान के साथ पठान में भी नजर आएंगी। शाहरुख खान के साथ एक बार फिर दीपिका की जोड़ी बनी है।

दीपिका पादुकोण अपने करियर में अब तक करीब 26 फिल्मों में अब तक काम कर चुकी हैं लेकिन अभी तक उन्होंने आमिर खान और सलमान खान के साथ काम नहीं किया है। बल्कि वह इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों के ऑफर रिजेक्ट कर दि ए हैं जिसमें तीनों खान के नाम शामिल है।

दीपिका पादुकोण की फिल्मों के सिलेक्शन पर नजर मारे तो अब वह ऐसी फिल्में चुन रही हैं जिसमें लीड रोल में वह खुद हो। इसका लेटेस्ट उदाहरण है छपाक। इस फिल्म की कर्ता धर्ता वह खुद थी। आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्हें दीपिका पादुकोण ने छोड़ दिया था।

प्रेम रत्न धन पायो

प्रेम रत्न धन पायो

सूरज बड़जात्या संग सलमान खान की फिल्म प्रेम रत्न धन पायो आई थी। इस फिल्म में सलमान खान के अपोसिट सोनम कपूर को कास्ट किया गया था। कहा जाता है कि सोनम कपूर नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण पहली पसंद थीं। दीपिका ने इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया था। यही कारण है कि अब तक सलमान खान के साथ दीपिका की जोड़ी ऑन स्क्रीन फैंस को देखने को नहीं मिली है।

 किक

किक

सलमान खान की फिल्म किक वैसे तो हिट साबित हुई थी लेकिन किक जैकलीन फर्नांडिस से पहले सलमान खान के अपोसिट दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते दीपिका ने इस प्रोजेक्ट को बाय बाय कह दिया। जिसके बाद ये फिल्म जैकलीन के नाम हो गई।

शाहरुख खान को भी कह चुकीं न

शाहरुख खान को भी कह चुकीं न

यशराज फिल्म्स की जब तक है जान फिल्म भी दीपिका को ऑफर हुई थी। दीपिका की न सुनने के बाद ही यश चोपड़ा ने कैटरीना कैफ को साइन किया था। हालांकि शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की ओम शांति ओम, चैन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में पहले आ चुकी हैं।

धूम 3

धूम 3

आमिर खान और अभिषेक बच्चन स्टारर धूम 3 वैसे तो चर्चित और हिट फिल्म है। आमिर खान के अपोसिट दीपिका पादुकोण इस फिल्म में फैंस को देखने को मिलती लेकिन दीपिका ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था और फिर कैटरीना कैफ नजर आई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X