Birthday Special : जब कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने दिये अटपटे से लेकर विवादित बयान

फिल्म इंडस्ट्री की एंटरटेनमेंट और कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का बचपन काफी गरीबी में बीता है। इसका खुलासा बिग बॉस 15 में राखी सावंत ने खुद किया था। राखी की मां एक आया और पिता हवालदार का काम करते थे, इसलिए उनका काफी मुश्किल से गुजारा हो पाता था। राखी की गिनती इंडस्ट्री की बेस्ट डांसर्स में की जाती है, लेकिन उनकी मां को राखी का डांस करना पसंद नहीं था। राखी सावंत 25 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। राखी सावंत ने स्ट्रगल के दिनों में वेट्रेस का काम भी किया था। राखी ने बताया कि उन्होंने अनिल और टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व किया था, जिसके लिए उन्हें 50 रुपये दिये गये थे। राखी अपने पूर्व पति रितेश के साथ बिग बॉस 15 का हिस्सा भी बन चुकी हैं। 3 सालों तक छिपाने के बाद बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर राखी सावंत और उनके पूर्व पति रितेश कैमरे के सामने आए। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी। इस वजह से राखी काफी टूट गयी थी। आजकल राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ नजर आ रही हैं।
आइए आपको राखी सावंत से जुड़ी कुछ खास किस्से और उनके कुछ विवादित बयानों के बारे में बताते हैं :

असली नाम नहीं है राखी सावंत :
राखी सावंत का असली नाम नीरू भेड़ा है। राखी की मां ने वर्ली थाना के एक कॉन्स्टेबल अनिल सावंत से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद राखी ने उनका सरनेम अपना लिया। राखी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया, "बचपन में कई बार हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं होता था। पड़ोसी जो खाना फेंक दिया करते थे, कई बार वहीं खिलाकर मां ने हमें बड़ा किया है।" राखी सावंत ने फिल्म 'अग्निचक्र' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद कई फिल्मों में जैसे 'जोरु का गुलाम', 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'जिस देश में गंगा रहता है', 'मैं हू न' में नजर आ चुकी हैं।

शर्लिन चोपड़ा से टकरा चुकी हैं राखी :
बिग बॉस 16 में जब साजिद खान को बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस में शामिल किया गया तो उनके खिलाफ मी टू और यौन शोषण के कई आरोप लगाये जाने लगे। इन सबके बीच शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए। सिर्फ इतना ही नहीं शर्लिन ने सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स पर सवाल उठाये थे। इन सबके बीच राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा पर जुबानी हमला बोला और कहा, "वह मर्लिन खोपड़ा है।" बस फिर क्या था, दोनों के बीच जुबानी लड़ाई शुरू हो गयी, जो काफी लंबी चली।

सीलिंग फैन बैन करने का दिया अटपटा बयान :
जब प्रत्युषा बनर्जी ने सीलिंग फैन से लटकर आत्महत्या कर ली, उस समय राखी सावंत ने कुछ ऐसा कह डाला था जो काफी विवादों में घिर गया। उस समय राखी ने कहा था कि सीलिंग फैन को ही बैन कर देना चाहिए। उन्होंने अटपटे तरीके से कहा कि अगर सीलिंग फैन ही नहीं होगा तो कोई उससे लटक कर सुसाइड ही नहीं करेगा। राखी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इसी पंखे की वजह से लड़कियां आत्महत्या कर रही हैं।

एनआरआई से सगाई से लेकर मीका सिंह संग कंट्रोवर्सी :
2009 में टीवी शो 'राखी का स्वयंवर' के जरिए राखी सावंत ने एनआरआई इलेश पारुंजवाला से सगाई कर ली थी। लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गये। इससे पहले मीका सिंह ने राखी सावंत को मीडिया के सामने जबरन किस किया था। इस वीडियो के वायरल होते ही काफी बवाल मच गया था और दोनों एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि बाद में दोनों की दुश्मनी खत्म हो गयी। इसके बाद राखी के जीवन में रितेश ने एंट्री ली। राखी ने बताया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लगभग 3 सालों तक अपनी पहचान छिपाने के बाद बिग बॉस 15 में आखिरकार रितेश सबके सामने आये। लेकिन वहां से बाहर आते ही दोनों ने अलग होने का मन बना लिया।


Click it and Unblock the Notifications











